Margashirsha 2026 Mantra: मार्गशीर्ष में रोज करें इन मंत्रों का जाप, मन को मिलेगी शांति
भगवान श्रीकृष्ण की सांकेतिक तस्वीर (फोटो-एआई)
मार्गशीर्ष महीने में भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की आराधना के साथ मंत्र जाप का विशेष महत्व है. जानें द्वादशाक्षर विष्णु मंत्र, हरे कृष्ण महामंत्र समेत 5 प्रमुख मंत्र और जाप करने की विधि.
Margashirsha 2026 Mantra: मार्गशीर्ष का महीना केवल पूजा-पाठ के लिए ही नहीं, बल्कि जाप और साधना के लिए भी बहुत खास माना जाता है. इस महीने में भगवान श्रीकृष्ण और भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए और उनके मंत्रों का जाप करना चाहिए. मान्यता के अनुसार, मार्गशीर्ष महीने में रोज नियम से मंत्र जाप करने से मन को शांति मिलती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
श्रीमद्भगवद्गीता में में भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं मार्गशीर्ष महीने को अपना स्वरूप बताया है. यही वजह है कि इस महीने में श्रीकृष्ण और भगवान विष्णु की आराधना के साथ उनके विशेष मंत्र-जाप को भी महत्व दिया जाता है. आइए जानते हैं, मार्गशीर्ष में किन मंत्रों का जाप करना चाहिए
Dwadashakshar Vishnu Mantra: द्वादशाक्षर विष्णु मंत्र
यह भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की पूजा का प्रसिद्ध द्वादशाक्षर मंत्र है. श्रीमद्भागवत महापुराण में भी इस मंत्र का विशेष महत्व बताया गया है. मान्यता है कि मार्गशीर्ष महीने में नियमित रूप से मंत्रों का जाप करने से मन एकाग्र होता है.
मंत्र: ऊं नमो भगवते वासुदेवाय.

Shri Krishna Mantra: श्रीकृष्ण मंत्र
यह मंत्र भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है. इसमें श्रीकृष्ण को वासुदेव, परमात्मा और भक्तों के कष्ट दूर करने वाले गोविंद के रूप में नमन किया जाता है. मार्गशीर्ष महीने में इस मंत्र का जाप करके भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण किया जा सकता है.
मंत्र: “कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने.
प्रणतः क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नमः.”
Narayan Mantra: भगवान विष्णु का मंत्र
यह भगवान नारायण का अष्टाक्षर मंत्र है. वैष्णव परंपरा में इसे अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है. मान्यता है कि श्रद्धा के साथ इस मंत्र का जाप करने से मन में सकारात्मकता, शांति और भक्ति का भाव विकसित होता है.
मंत्र: “ऊं नमो नारायणाय.”
Vishnu Shadakshar Mantra: भगवान विष्णु का षडक्षर मंत्र
श्रीमद्भागवत महापुराण के छठे स्कंध के आठवें अध्याय में नारायण कवच के अंतर्गत इस मंत्र का उल्लेख मिलता है. यह मंत्र भगवान विष्णु को समर्पित है. मार्गशीर्ष में इसका जाप करके भगवान नारायण का ध्यान किया जा सकता है.
मंत्र: “ऊं विष्णवे नमः.”
ये भी पढ़ें: Margashirsha 2026: मार्गशीर्ष महीने में कब-कब हैं व्रत और त्योहार? जानें सभी व्रत-त्योहारों की तारीख
Hare Krishna Mahamantra: हरे कृष्ण महामंत्र
यह महामंत्र भगवान श्रीकृष्ण और भगवान श्रीराम के नामों का स्मरण कराता है. वैष्णव परंपरा में हरिनाम संकीर्तन को विशेष महत्व दिया गया है. मार्गशीर्ष महीने में भजन-कीर्तन के साथ इस महामंत्र का जाप करना भी शुभ माना जाता है.
मंत्र: “हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे.
हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे.”
Mantra Chanting Method: कैसे करें मंत्रों का जाप?
मार्गशीर्ष महीने में सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ कपड़े पहनें. इसके बाद पूजा स्थल पर भगवान विष्णु या भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के सामने दीपक जलाएं. तुलसी दल, पीले फूल और फल चढ़ाएं और अपनी श्रद्धा के अनुसार मंत्र का जाप करें. 108 बार मंत्रों का जाप करने के लिए तुलसी या चंदन की माला का उपयोग करें.
ये भी पढ़ें: Margashirsha 2026: मार्गशीर्ष में क्या दान करें और किसे दें? जानें धार्मिक महत्व
अगर आपके मन में मार्गशीर्ष महीने से संबंधित पूजा पाठ से जुड़े कोई भी सवाल हो तो , अपना सवाल हमें astrology.digital@prabhatkhabar.in पर भेजें. आपके सवाल का जवाब हमारे ज्योतिषाचार्य के माध्यम से दिया जाएगा.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए