Kalashtami December 2026: दिसंबर में दो बार रखा जाएगा कालाष्टमी व्रत, जानें तिथि और पूजा का शुभ समय
भगवान काल भैरव (एआई)
Kalashtami December 2026: दिसंबर में कालाष्टमी का व्रत दो बार रखा जाएगा. पहली कालाष्टमी 1 दिसंबर और दूसरी 30 दिसंबर को मनाई जाएगी. जानें दोनों तिथियों का शुभ मुहूर्त और पूजा से जुड़ी जरूरी बातें.
Kalashtami December 2026: कालाष्टमी का व्रत भगवान काल भैरव को समर्पित होता है. भगवान काल भैरव को भगवान शिव का रौद्र स्वरूप माना जाता है. हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी का व्रत रखा जाता है. इस दिन भक्त विधि-विधान से भगवान काल भैरव की पूजा करते हैं और सुख-शांति, समृद्धि व सुरक्षा की कामना करते हैं.
दिसंबर 2026 में कालाष्टमी का व्रत दो बार रखा जाएगा. पहली कालाष्टमी 1 दिसंबर को और दूसरी कालाष्टमी 30 दिसंबर को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान काल भैरव की आराधना करने से भय और शत्रु बाधाओं से मुक्ति मिलती है.
कालाष्टमी दिसंबर 2026 की तिथि और शुभ मुहूर्त
पहली कालाष्टमी (1 दिसंबर 2026, मंगलवार)
- अष्टमी तिथि प्रारंभ: 1 दिसंबर, रात 12 बजकर 11 मिनट
- अष्टमी तिथि समाप्त: 1 दिसंबर, रात 11 बजकर 13 मिनट
दूसरी कालाष्टमी (30 दिसंबर 2026, बुधवार)
- अष्टमी तिथि प्रारंभ: 30 दिसंबर, दोपहर 12 बजकर 36 मिनट
- अष्टमी तिथि समाप्त: 31 दिसंबर, दोपहर 12 बजकर 32 मिनट
कालाष्टमी पर कैसे करें भगवान काल भैरव की पूजा?
कालाष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इसके बाद भगवान काल भैरव का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें. घर के पूजा स्थल की साफ-सफाई करें और भगवान काल भैरव की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें.
इसके बाद भगवान को फूल, काले तिल, रोली, अक्षत और फल अर्पित करें. पूजा के दौरान सरसों के तेल का दीपक जलाएं. इसके बाद भगवान काल भैरव के मंत्रों का जाप करें और काल भैरव अष्टक का पाठ करें. अंत में भगवान की आरती करें और परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना करें.
कालाष्टमी के दिन इन बातों का रखें ध्यान
- कालाष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें.
- भगवान काल भैरव की पूजा में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें.
- पूजा के दौरान किसी के प्रति मन में बुरे विचार न रखें और क्रोध करने से बचें.
- जरूरतमंदों की मदद करें और अपनी सामर्थ्य के अनुसार गरीबों को भोजन कराएं.
- इस दिन किसी का अपमान न करें और न ही किसी से झगड़ा करें.
- कालाष्टमी के दिन कुत्तों को भोजन कराना शुभ माना जाता है.
ये भी पढ़ें: Margashirsha 2026: भगवान कृष्ण को प्रिय हैं ये चीजें, पूजा में जरूर करें शामिल
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए