Pitru Paksha 2025: मातृ नवमी पर करें दिवंगत माताओं का श्राद्ध, जानें तिथि, महत्व और मुहूर्त

Published by : Neha Kumari Updated At : 13 Sep 2025 8:04 PM

विज्ञापन

AI image

Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष में दिवंगत माताओं के लिए विशेष रूप से मातृ नवमी श्राद्ध रखा जाता है. यह श्राद्ध पितृ पक्ष की नवमी तिथि को किया जाता है. यदि किसी महिला की मृत्यु तिथि ज्ञात न हो, तब भी उनका श्राद्ध इस दिन किया जा सकता है.

विज्ञापन

Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष का हिंदू धर्म में खास महत्व है. पितृ पक्ष के दौरान लोग दिवंगत पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध करते हैं. मान्यता है कि पितृ पक्ष में पूर्वज धरती पर आते हैं. इस दौरान किए गए कर्मकांड से पितर प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं, जिससे घर में सुख-शांति बनी रहती है.

पितृ पक्ष के दौरान अलग-अलग तिथियों में अलग-अलग नाम से श्राद्ध किए जाते हैं, जिनका अपना-अपना महत्व होता है. इनमें से एक है मातृ नवमी श्राद्ध, जो विशेष रूप से मृत माताओं के लिए किया जाता है. इस साल यह श्राद्ध 15 सितंबर 2025, सोमवार को किया जाएगा.

मातृ नवमी श्राद्ध मुहूर्त

इस दिन श्राद्ध के लिए सबसे शुभ समय सुबह 11:51 बजे से दोपहर 12:41 बजे तक है, जिसे कुतुप मुहूर्त कहा जाता है. इसके बाद दोपहर 12:41 बजे से 01:30 बजे तक रौहिण मुहूर्त है, जो भी श्राद्ध के लिए शुभ माना जाता है. दोपहर 01:30 बजे से 03:58 बजे तक अपराह्न काल मुहूर्त है, इस समय भी श्राद्ध किया जा सकता है.

मातृ नवमी श्राद्ध का महत्व

मातृ नवमी श्राद्ध विशेष रूप से मृत माताओं के लिए किया जाता है. यह पितृ पक्ष की नवमी तिथि को संपन्न होता है. यदि किसी महिला की मृत्यु तिथि ज्ञात न हो, तब भी उनका श्राद्ध इस दिन किया जा सकता है. मान्यता है कि इस श्राद्ध से परिवार पर मातृशक्ति का आशीर्वाद बना रहता है और सुख-समृद्धि बढ़ती है. इसके अलावा, जिन पितरों की मृत्यु किसी भी महीने की नवमी तिथि को हुई हो, उनका श्राद्ध भी इसी दिन किया जाता है.

यह भी पढ़े: Vishwakarma Puja 2025: 16 या 17 सितंबर कब है विश्वकर्मा पूजा? जानें पर्व का महत्व और पूजा विधि 

यह भी पढ़े: Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष में ब्राह्मणों को भोजन कराते समय बरतें ये सावधानियां, वरना नहीं मिलेगा पितृ का आशीर्वाद

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola