Dhanteras 2023: यम का दीपक क्यों जलाया जाता है? जानें धनतेरस के दिन दीपदान और पूजन का शुभ मुहूर्त

Updated:
विज्ञापन
Dhanteras 2023: यम का दीपक क्यों जलाया जाता है? जानें धनतेरस के दिन दीपदान  और पूजन का शुभ मुहूर्त

Dhanteras Puja Muhurat 2023: धनतेरस के दिन शाम को मां लक्ष्मी, कुबेर भगवान की पूजन के साथ यमराज की पूजा करने का विधान है, इस दिन शाम के समय दक्षिण दिशा में एक चौमुखा दीपक जलाया जाता है, जिसे यम दीपक कहते हैं. यम मृत्यु और न्याय के देवता हैं. यम यमलोक में कानून बनाने और पापियों को दंडित करते हैं.

विज्ञापन
undefined
मां लक्ष्मी और कुबेर भगवान की पूजा

धनतेरस के दिन शाम को मां लक्ष्मी, कुबेर भगवान की पूजा की जाती है, इस दिन प्रदोष काल में यम का दीपक जलाने का प्रचलन है. रात के समय इस दीपक में तेल डालकर चार बत्तियां जलायी जाती हैं. इस दीपक को दक्षिण दिशा में रखा जाता है. दक्षिण दिशा के स्वामी यम हैं और इस दिन उनके नाम से दीपक जलाकर घर में सुख-शांति और आरोग्य की कामना की जाती है.

undefined
10 नवंबर को है त्रयोदशी तिथि

ज्योतिषाचार्य अम्बरीश मिश्र के अनुसार इस बार त्रयोदशी तिथि 10 नवंबर को है. धनतेरस 10 नवंबर को मनाई जाएगी, इसी दिन देवी लक्ष्मी, भगवान कुबेर की पूजा करने के बाद यम का दीपक जलाया जाएगा. आइए जानते हैं कि यम का दीपक क्यों जलाया जाता है और जलाने के लिए सही समय कब है.

undefined
धनतेरस के दिन दीपदान व पूजन का शुभ मुहूर्त

धनतेरस का दिन खरीदारी, दीपदान व पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 46 मिनट से शाम 07 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। शुभ मुहूर्त की कुल अवधि 1 घंटा 56 मिनट है। प्रदोष काल 05 बजकर 29 मिनट से 08 बजकर 07 मिनट तक है. वहीं इस दिन वृषभ काल 05 बजकर 46 मिनट से 07 बजकर 42 मिनट तक है. प्रदोष काल में यम का दीपक जलाने का विधान है.

undefined
इस विधि से जलाएं दीपक

धनतेरस के दिन आटे का चौमुखा दीपक बनाएं या मिट्टी के दीपक के चारों ओर बाती रखें और उसमें सरसों का तेल भरें, इसके बाद इस दीपक को घर की दक्षिण दिशा की ओर मुख करके जलाएं, इसके साथ ही इस मंत्र का जाप करें.

undefined
शाम के समय मुख्‍य द्वार पर जलाएं दीपक

मुख्‍य द्वार पर गाय के घी का दीपक जलाने से मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होती हैं और खूब धन-सं‍पत्ति देती हैं. ये उपाय व्‍यक्ति को तेजी से धनवान बनाता है, इसके साथ ही ऐसे घर में मां लक्ष्‍मी हमेशा वास करती हैं. मान्यता है कि ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है.

undefined
यम दीया के लिए कौन सा तेल इस्तेमाल करना चाहिए

सरसों या तील के तेल से दीया जलाना चाहिए. सरसों के तेल का दीपक शनि ग्रह से संबंधित दोषों को दूर करके लाभ पहुंचाता है. यह भी माना जाता है कि यह घर से बीमारियों को दूर रखता है.

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola