ePaper

इस दिन है साल की पहली एकादशी, बन रहा है शुभ योग

Updated at : 07 Jan 2025 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
Paush Putrada Ekadashi 2025

Paush Putrada Ekadashi 2025

Paush Putrada Ekadashi 2025: पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पुत्रदा एकादशी का व्रत आयोजित किया जाता है. इस व्रत को करने से संतान की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही, संतान की लंबी आयु और उसके अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी पुत्रदा एकादशी का व्रत किया जाता है.

विज्ञापन

Paush Putrada Ekadashi 2025: नए वर्ष 2025 की पहली एकादशी पौष पुत्रदा एकादशी है, जो पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है. यह व्रत उन दंपतियों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जो संतान की प्राप्ति की कामना रखते हैं.

पौष पुत्रदा एकादशी 2025 कब है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, जनवरी में पुत्रदा एकादशी का व्रत पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर आयोजित किया जाता है. पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 9 जनवरी को सुबह 10 बजकर 52 मिनट पर होगा, जबकि इसका समापन 10 जनवरी को सुबह 8 बजकर 49 मिनट पर होगा. इस प्रकार, पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत 10 जनवरी 2025 को किया जाएगा.

Pausha Putrada Ekadashi 2025: इसलिए रखा जाता है पौष पुत्रदा एकादशी व्रत, जानें तिथि और पूजा समय

पौष पुत्रदा एकादशी 2025 पर बन रहा है शुभ योग

ज्योतिषियों के अनुसार, पौष पुत्रदा एकादशी के अवसर पर एक शुभ योग का निर्माण हो रहा है. यह योग दोपहर 02 बजकर 37 मिनट पर समाप्त होगा. इस अवधि में लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होगी और सभी विफल कार्य सफल हो जाएंगे.

नक्षत्र एवं करण

पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर रोहिणी नक्षत्र का संयोग बन रहा है. यह योग दोपहर 01 बजकर 45 मिनट से प्रारंभ होगा. साथ ही, बव और बालव करण का भी संयोग है. ज्योतिष में बव और बालव करण तथा रोहिणी नक्षत्र को शुभ माना जाता है. इन योगों में लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करने से साधक पर लक्ष्मी नारायण जी की विशेष कृपा प्राप्त होगी.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola