Paush Kalashtami 2024:  साल 2024 का आखिरी कालाष्टमी कल, यहां से जानें लें पूजा का मुहूर्त

Published by : Shaurya Punj Updated At : 21 Dec 2024 9:40 AM

विज्ञापन

Paush Kalashtami 2024

Paush Kalashtami 2024: सनातन धर्म के अनुसार, प्रत्येक माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी व्रत का आयोजन किया जाता है. इस विशेष दिन बाबा कालभैरव की आराधना की जाती है. अतः इसे भैरवाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, कालाष्टमी 22 दिसंबर 2024 को मनाई जाएगी.

विज्ञापन

Paush Kalashtami 2024: मासिक कालाष्टमी व्रत हर महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है. प्रत्येक माह में केवल एक बार यह व्रत किया जाता है. इस दिन भगवान रुद्र के अवतार काल भैरव की आराधना की जाती है. काल भैरव तंत्र और मंत्र के देवता माने जाते हैं. इनकी पूजा से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है. व्यक्ति को हर प्रकार की नकारात्मकता से मुक्ति मिल सकती है. वर्तमान में पौष का महीना चल रहा है. आइए जानते हैं कि पौष मासिक कालाष्टमी कब है? मासिक कालाष्टमी पूजा का मुहूर्त क्या हैं?

कालाष्टमी दिसंबर 2024 शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, पौष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 22 दिसंबर को दोपहर 02 बजकर 31 मिनट पर प्रारंभ होगी और 23 दिसंबर 2024 को शाम 05 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगी. इस दिन सायंकाल में भैरव बाबा की पूजा का आयोजन किया जाता है. अतः कालाष्टमी 22 दिसंबर को मनाई जाएगी. इस दिन त्रिपुष्कर योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और आयुष्मान योग के अंतर्गत कालाष्टमी का व्रत रखा जाएगा.

Bhanu Saptami 2024: कल है साल का आखिरी भानू सप्तमी, जानें  शुभ मुहूर्त और महत्व

Saphala Ekadashi 2024: सफला एकादशी के दिन भूलकर भी ना करें ये सारे काम, नाराज हो सकते हैं श्रीहरि

कालाष्टमी के दिन कालभैरव बाबा की पूजा का महत्व

कालाष्टमी व्रत के अवसर पर कालभैरव बाबा की पूजा का विशेष महत्व है. कालभैरव को नकारात्मक शक्तियों और दुष्ट आत्माओं का संहारक माना जाता है. इस दिन उनकी आराधना करने से इन शक्तियों का प्रभाव कम होता है और व्यक्ति को सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं. कालभैरव को शत्रुओं का विनाशक भी माना जाता है. उनकी पूजा से शत्रुओं से मुक्ति मिलती है और जीवन में शांति का अनुभव होता है. कालभैरव की आराधना से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कालभैरव की पूजा से ग्रह दोषों से मुक्ति संभव है. इसके अलावा, कालभैरव की पूजा करने से अकाल मृत्यु का भय भी टल जाता है.

धर्म की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola