Numerology: इश्क में बेवफाई का श्राप, इस मूलांक के लोग अक्सर खाते हैं मोहब्बत में धोखा, नहीं मिलता है जल्दी प्यार

Published by : Neha Kumari Updated At : 13 Dec 2025 10:23 AM

विज्ञापन

प्यार और धोखा – मूलांक (एआई तस्वीर)

Numerology: अंकशास्त्र में कई ऐसे मूलांक के जातकों के बारे में बताया गया है, जिनके भाग्य में जीवन में एक न एक बार प्रेम में धोखा पाने की संभावना होती है. आइए जानते हैं ये मूलांक कौन-कौन से हैं.

विज्ञापन

Numerology: अंकशास्त्र भारत का एक प्राचीन ज्योतिषीय ग्रंथ है. अंकशास्त्र में बताया गया है कि लोगों की जन्म तिथि के अंकों को जोड़कर एक विशेष अंक निकाला जाता है, जिसे मूलांक कहा जाता है. यह अंक हमें व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ जानने में मदद करता है, जैसे- स्वभाव, भाग्य, क्षमता और भविष्य. यह अंक 1 से 9 के बीच होता है और प्रत्येक अंक किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है. इन अंकों के आधार पर यह भी पता लगाया जा सकता है कि अलग-अलग मूलांक के जातकों की लव लाइफ कैसी रह सकती है. उनके भाग्य में प्रेम विवाह है या नहीं, यहां तक कि उन्हें जीवन में प्रेम मिलने या प्रेम में धोखा मिलने की संभावना है या नहीं.

मूलांक 2 (जन्मतिथि: 2, 11)

किसी भी महीने की 2 या 11 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है. इस मूलांक के लोग बेहद भावुक स्वभाव के होते हैं. ये रिश्तों के प्रति संवेदनशील होते हैं. ये अपने रिश्तों के प्रति ईमानदार रहते हैं और अंत तक उन्हें निभाना चाहते हैं, लेकिन अक्सर इन्हें प्रेम में धोखा मिलता है.

मूलांक 4 (जन्मतिथि: 4, 13, 22, 29, 31)

जिन लोगों का जन्म 4, 13 या 22 तारीख को होता है, उनका मूलांक 4 होता है. इस मूलांक के जातकों के जीवन में प्रेम आता तो है, लेकिन ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाता. ये अपने पार्टनर से बेहद प्यार करते हैं और उनकी हर इच्छा पूरी करने के लिए तैयार रहते हैं, लेकिन अंत में इन्हें अक्सर धोखा मिलता है.

मूलांक 6 (जन्मतिथि: 6, 15, 24)

किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है. ये अपने पार्टनर की छोटी से बड़ी हर बात का ख्याल रखना पसंद करते हैं. इस मूलांक के लोग जल्दी लोगों पर विश्वास कर लेते हैं, लेकिन कई बार उनका यह विश्वास टूट सकता है.

मूलांक 8 (जन्मतिथि: 8, 17, 26)

8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है. इस मूलांक के लोग प्रेम के मामलों में अक्सर पीछे रहते हैं, लेकिन जब इन्हें प्रेम होता है, तो ये रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाना चाहते हैं. हालांकि, कई बार ऐसा नहीं हो पाता और इन्हें निराशा का सामना करना पड़ता है. कहा जाता है कि इस मूलांक के लोग जीवन में एक न एक बार जरूर धोखा पाते हैं.

यह भी पढ़ें: Numerology: 1, 2, 3, 4 और 5 मूलांक वालों के लिए साल 2026 लेकर आएगा कई सरप्राइज, जानें क्या बड़े बदलाव लाएगा नया साल

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola