Numerology: इस मूलांक पर रहती है माता सरस्वती की विशेष कृपा, पढ़ाई में होते हैं अव्वल

Updated:
विज्ञापन

सरस्वती माता का आशीर्वाद पाने वाला मूलांक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Numerology: कुछ लोग पढ़ाई में शुरू से ही तेज होते हैं और हर परीक्षा में आगे निकल जाते हैं. इसके पीछे एक वजह उनका मूलांक भी होता है, जो उन्हें ज्ञान, मेहनत और सफलता की राह दिखाता है. आज हम ऐसे ही एक मूलांक के बारे में बात करेंगे.

विज्ञापन

Numerology: अंकशास्त्र में बताया गया है कि किसी इंसान की जन्मतिथि और मूलांक उसके बारे में बहुत कुछ बताते हैं. मूलांक के आधार पर किसी व्यक्ति की सोच, व्यवहार, भाग्य और करियर समेत कई अन्य बातों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है. आज हम ऐसे मूलांक के बारे में चर्चा करेंगे, जिनके लोग पढ़ाई-लिखाई में बेहद अच्छे होते हैं. इन पर माता सरस्वती का आशीर्वाद बना रहता है और ये ज्ञान व मेहनत के बल पर जीवन में सफलता हासिल करते हैं.

विज्ञापन

पढ़ाई में बहुत अच्छे होते हैं इस मूलांक के लोग

अंकशास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का मूलांक 3 होता है, वे पढ़ाई-लिखाई में बेहद अच्छे होते हैं. जिन लोगों का जन्म महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 3 माना जाता है.

मूलांक 3 के स्वामी बृहस्पति ग्रह होते हैं. बृहस्पति ग्रह को गुरु ग्रह भी कहा जाता है. यह ग्रह बुद्धि, शिक्षा, ज्ञान और धर्म का कारक माना जाता है. इसके प्रभाव से मूलांक 3 के जातकों को पढ़ने-लिखने में विशेष रुचि होती है. इन्हें नई चीजें सीखना बेहद पसंद होता है.

जीवन में होते हैं सफल

मूलांक 3 के लोग बेहद मेहनती होते हैं. यदि ये किसी काम को करने का सोच लेते हैं, तो उसे पूरा करके ही मानते हैं. जीवन में कितनी भी कठिनाइयां क्यों न आएं, ये पीछे नहीं हटते. ये अपनी गलतियों से सीखकर खुद को और बेहतर बनाते हैं, जिस कारण इन्हें जीवन में अच्छी तरक्की मिलती है. 

यह भी पढ़ें: Basant Panchami Katha: आज सरस्वती पूजा के दिन जरूर सुनें ये कथा, बसंत पंचमी पर हो रही है विशेष पूजा

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola