Navratri 2025 Day 9 Bhog: नवरात्रि के नौवें दिन लगाएं इसका भोग, माता सिद्धिदात्री को अर्पित करते हें ये चीजें

Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Sep 2025 2:43 PM

विज्ञापन

नवरात्रि पर माता सिद्धिदात्री को विशेष भोग

Navratri 2025 Day 9 Bhog: नवरात्रि के नौवें दिन यानी महा नवमी पर माता सिद्धिदात्री को विशेष भोग अर्पित करने का विशेष महत्व है. इस दिन फल, खीर, हलवा, चना और नारियल जैसे भोग देवी को अत्यंत प्रिय होते हैं. जानें कैसे इन भोगों से माता की कृपा और घर में सुख-समृद्धि आती है.

विज्ञापन

Navratri 2025 Day 9 Bhog: नवरात्रि के नौ दिनों में देवी को उनके विशेष भोग अर्पित करने से माता की कृपा के साथ-साथ जीवन में स्वास्थ्य, समृद्धि, सुख, शांति और मानसिक संतुलन भी प्राप्त होता है. नवरात्रि के नौवें दिन यानी महानवमी पर देवी दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा का विशेष महत्व है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन माता की पूजा और भोग अर्पित करने से घर में सुख, शांति, समृद्धि और मानसिक संतुलन का संचार होता है. इसी कारण भक्त इस दिन देवी को विशेष भोग अर्पित करते हैं.आइए जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से मां सिद्धिदात्री के भोग के बारे में

मां सिद्धिदात्री के प्रिय भोग

मां सिद्धिदात्री के भोग में मौसमी फल, चना, पूड़ी, खीर, नारियल और हलवा का विशेष महत्व है. कहा जाता है कि ये सभी चीजें देवी को अत्यंत प्रिय हैं. इसके अलावा आप मिष्ठान और पक्के फलों का भी भोग लगा सकते हैं.

मां सिद्धिदात्री पूजा विधि

पूजा की विधि में सबसे पहले मां की प्रतिमा या चित्र को गंगाजल से स्नान कराएं. इसके बाद उन्हें साफ फूल, रोली-कुमकुम और दीपक अर्पित करें. फिर ऊपर बताए गए भोग को माता को अर्पित करें और मन में उनके प्रति श्रद्धा और भक्ति रखें. इस दौरान ध्यान और मंत्र जाप करने से पूजा अधिक फलदायक मानी जाती है.

भोग अर्पित करने के लाभ

भक्त मानते हैं कि नवरात्रि के इस दिन मां सिद्धिदात्री की कृपा से जीवन में आर्थिक स्थिरता, पारिवारिक सुख और स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है. साथ ही, भोग अर्पित करने से सभी नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

ये भी देखें: नवरात्रि पर इस दिन है नवमी तिथि, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

श्रद्धा और भक्ति का महत्व

इसलिए नवरात्रि के नौवें दिन पूजा और भोग का विशेष महत्व है. अपने घर में मां सिद्धिदात्री की विधिपूर्वक पूजा कर उनके आशीर्वाद से जीवन को सुख, शांति और समृद्धि से भरें. इस दिन का भोग सरल लेकिन मन से अर्पित होना चाहिए, क्योंकि माता को भक्ति और श्रद्धा से किया गया अर्पण सबसे प्रिय होता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola