Navratri 2024 Durga Saptashati Paath: नवरात्रि में दुर्गासप्तशी के पाठ का है बड़ा महत्व तथा नियम, ऐसे करें पाठ
Published by : Shaurya Punj Updated At : 02 Oct 2024 1:40 PM
Navratri 2024 Durga Saptasati Path
Navratri 2024 Durga Saptashati: नवरात्रि में दुर्गासप्तशी के पाठ बहुत महत्व है. इस पाठ को करते समय कई नियम है जिसका पालन करना पड़ता है.
Navratri 2024 Durga Saptashati Paath: दुर्गासप्तशी के पाठ का महत्व बहुत ही अपरंपार यह हिन्दू धर्म का सर्वमान्य ग्रन्थ में एक है भगवती के कृपा के इसमें सुन्दर बड़े बड़े गूढ़ साधन के रहस्य भरे है दुर्गासप्तशी एक ऐसा प्रसाद है जो प्राणी इसे ग्रहण कर लेता है वह धन्य हो जाता है. इस पाठ को करते समय कई नियम है जिसका पालन करना पड़ता है.
मार्कण्डेय पुराण में भी है दुर्गासप्तशी का वर्णन
मार्कण्डेय पुराण में वर्णित देवी के चमत्कारिक मां भगवती के अलग अलग रूप का वर्णन किया हुआ है. इस पाठ को शतचंडी ,नवचंडी तथा चंडी पाठ भी कहा जाता है.व्यक्ति के ऊपर मानसिक परेशानी, पारिवारिक कष्ट, असाध्य रोग से परेशान है इस अवस्था में दुर्गा सप्तशती का पाठ बहुत ही लाभकारी होता है.इस पाठ को करने से परिवार में बनी हुई नकारत्मक शक्ति,उपरी बाधा से परेशान है दुर्गा सप्तसी के पाठ करने से सभी तरह परेशानी दूर होते है देवी भगवत पुराण में वर्णन है ऐश्वर्यकामी रजा सुरथ अपने अखंड साम्राज्य को प्राप्त किया.इस पाठ को करते समय कई नियम है उस नियम को पालन करना पड़ता है.
ऐसे करें दुर्गासप्तशी का पाठ
दुर्गासप्तशी के पाठ करने वाले व्यक्ति अपना मन एकाग्रचित होकर, प्रतिदिन नियम पालन करना पड़ता है जैसे पाठ करने वाले शुद्ध भोजन करें ,लाल वस्त्र धारण करें.ललाट पर भस्म या लाल चन्दन लगाए.एक समय भोजन करें. संभवत हो सके फलहार करें.
दुर्गासप्तशी के पाठ आरम्भ करने के पहले गणेश जी का पूजन करे अपने कुलदेवता का पूजन करे.अगर कलश स्थापना किए है उनका पूजन करे फिर माता को भोग लगाकर फिर पाठ को आरम्भ करें .
दुर्गासप्तशी का पाठ करने वाले को ध्यान देना चाहिए किताब को रखते समय दुर्गासप्तशी को लाल कपड़ा में लपेटकर केले के पते पर रखें.पाठ आरम्भ करने के पहले पुस्तक का पूजन करे फिर पाठ को आरंभ करें.
दुर्गासप्तशी में 13 अध्याय है कुल 700 श्लोक है.इसके आलावा इसमें कुछ विशेष पाठ है जिसे करने पर व्यक्ति के जीवन में बनी हुई परेशानी दूर होती है और सभी कार्य पूर्ण होते हैं.
दुर्गासप्तशी का पाठ आप सम्पूर्ण नहीं कर सकते तो चरित्र पाठ का करे पुरे पाठ को चरित्र में दिया गया है. जिसे पाठ करने वाले को आसानी हो सके.इस पाठ में तीन चरित्र में बाटा गया है प्रथम चरित्र ,मध्यम चरित्र ,उतर चरित्र,अगर इसमें भी करने में सक्षम नहीं है अध्याय पाठ कर सकते हैं.
दुर्गा सप्तशती के पाठ करने वाले बात को ध्यान में रखें पाठ का उच्चरण करते समय सावधानी रखे उच्चारण गलत नहीं होना चाहिए.
दुर्गासप्तशती के पाठ आरंभ करने के पहले कवच, अर्गला, कीलक ,का पाठ,करे.पाठ करते समय अधुरा पाठ छोड़कर नहीं उठे,इससे पाठ का फल प्राप्त नहीं होता हैं.
पाठ के समाप्त होने बाद सिद्धिकुंजिका का पाठ करे फिर नवार्ण मंत्र का जाप करे फिर पूजन का आरती करे और शंख बजाएं और माता का आशीर्वाद प्राप्त करें.
पाठ करने के दौरान आपके दौरान भूल चुक से कोई गलती हो जाय आरती करने के बाद क्षमा प्राथना का पाठ को पढ़े और दोनों हाथ जोड़कर माता से आग्रह करें. मेरे द्वारा किए गए अपराध को क्षमा करें.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










