Navratri 2024 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यानी को लगाएं इन चीजों का भोग
Published by : Shaurya Punj Updated At : 08 Oct 2024 8:33 AM
Navratri 2024 Day 6 katyayani puja special bhog
Navratri 2024 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन मां भगवती के छठे स्वरूप कात्यायनी माता की पूजा की जाती है. मां कात्यायनी को भोग के रूप में शहद अत्यंत प्रिय है. अतः नवरात्रि के इस दिन माता कात्यायनी को शहद, शहद से बनी खीर और शहद वाले हलवे का भोग अवश्य अर्पित करें.
Navratri 2024 Day 6: नवरात्रि के छठा दिन मां भगवती के छठे रूप कत्यानी माता का पूजन किया जाता है.यह रुप दुर्गा के नव रूप में सबसे अलग रूप है.माता कत्यानी को त्रिदेव ब्रह्मा विष्णु महेश ने अपना शक्ति को एकत्रित करके असुर से देवता को सुरक्षा करने के लिए माता कात्यानी को प्रगट किया था.यह असुर को नाश करती है तथा अपने भक्तो के कल्याण करती है. देवी भगवती पुराण के अनुसार जंगल में कत नाम के ऋषि रहते थे उस ऋषि के पुत्र के नाम कात्या था कात्या के पुत्र के जो पुत्र हुऐ उसका नाम कात्यान हुआ इन्हें मां दुर्गा से वरदान प्राप्त था मिला था उनके घर में दुर्गा का रूप में स्वयं मां जन्म लेगी उस समय असुर का आतंक बढ़ गया था महिषासुर नामक राक्षस देवताओ को पराजित कर दिया सभी देवता उससे परेशान हो गए और आकाश मार्ग द्वारा त्रिदेव के पास गए अपनी रक्षा करने के लिए त्रिदेव से विनती किए तब त्रिदेव ने उन्होंने कात्यान ऋषि के घर में दुर्गा के रूप में पुत्री का जन्म हुआ जिसे इनका नाम कत्यानी पड़ा.
माता कत्यानी का स्वरूप
मां कत्यानी का सवारी शेर है शेर पर सवार होकर रहती है. इनके चेहरे पर चमक ज्यादा रहता है जिसे भक्तो के लिए यह अत्यंत मनमोहक है.इनके चार भुजाए है जिसमे दाई ओर की ऊपर वाली भुजा अभय मुद्रा में तथा निचे वाली भुजा वर मुद्रा में जिसे अपने भक्तो को रक्षा करती है.बाई वाली ऊपर के भुजा में खड्ग तथा निचे वाली भुजा में कमल का फूल रहता है.
आराधना तथा महत्व
कत्यानी माता के पूजन से वयोक्ति के मस्तिक चक्र ठीक रहता है.इनके पूजन में ज्यादा से ज्यादा ध्यान ग्रहण करे इससे वयोक्ति जल्द बिमार नहीं पड़ता है.शत्रु का भय हो कत्यानी माता के पूजन से समाप्त होता है . मां कत्यानी का पूजन गोधूली बेला में करने से बहुत फलदायी होता है.
नवरात्रि के छठे दिन भोग क्या लगाएं
नवरात्रि के तीसरे दिन मां कत्यानी के पूजन में शहद का भोग लगाए .शहद का भोग लगाने से मां अपने भक्तो को सभी मुरादे पुरी करती है धन्य धन्य से परिपूर्ण होते है.
मां कात्यानी कौन का ग्रह का संचालन करती है ?
मां कत्यानी के पूजन से वृहस्पति के दोष को दूर करती है. इनके पूजन करने से गुरु का दोष निवारण होता है.अगर आपके कुंडली में गुरु यानि वृहस्पति कमजोर हो नवरात्री के छठे दिन मां कत्यानी का पूजन करने से ठीक होता है. विवाह में हो रही है परेशानी.मकान बनाने में बाधा हो रहा है कत्यानी के पूजन से सभी रुके हुए कार्य पूर्ण होता है तथा वृहस्पति ग्रह मजबूत होते है.
कन्या के विवाह में हो रही है देरी, तो करें ये उपाय
कुंवारी कन्या के विवाह में देर हो रही है या उनके मन के अनुकूल वर नहीं मिल रहा है संध्या काल में केले के सुखा पते पर बैठकर कमलगट्टा के माला से कत्यानी मंत्र जाप करें जल्द होगा विवाह. यदि विवाह होने के बाद वैवाहिक जीवन में तनाव बना हो नवरात्रि के छठे दिन मां कत्यानी के पूजन से दाम्पत्य जीवन खुशमय होता है.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










