ePaper

Navratri 2024 Song, Bhajan, Aarti : जय अम्बे गौरी... नवरात्रि को खास बनाने के लिए मां दुर्गा के 15 सुपरहिट भजन Video...

Updated at : 02 Oct 2024 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
Durga Puja

Durga Puja

Navratri Song 2024 Bhajan: नवरात्रि आज से शुरू हो गई है. नवरात्रि का समापन 3 अक्टूबर को हो जायेगा. 13 अक्टूबर को विजयादशमी यानी दशहरा पर्व मनाया जायेगा. साल में आने वाली 4 नवरात्रियों में से इस शारदीय नवरात्रि का सबसे अधिक महत्व माना जाता है. नवरात्रि के इस पर्व को खास बनाने के लिए देखें मां को समर्पित navratri 2020 song, भजन और देवी गीत…

विज्ञापन

Navratri Song Playlist: नवरात्रि आज से शुरू हो गई है. नवरात्रि का समापन 25 अक्टूबर को हो जायेगा. 25 अक्टूबर को विजयादशमी यानी दशहरा पर्व मनाया जायेगा. साल में आने वाली 4 नवरात्रियों में से इस शारदीय नवरात्रि का सबसे अधिक महत्व माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि भगवान राम ने रावण का वध करने से पहले 9 दिनों तक मां दुर्गा की विधि विधान पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया था. नवरात्रि के इस पर्व को खास बनाने के लिए देखें मां को समर्पित बेस्ट भजन और देवी गीत…

‘चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है’ इस भजन को नरेंद्र चंचल, आशा भोसले और महेंद्र कपूर ने अपनी आवाज दी है.

‘प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी भक्तों की लगी है कतार भवानी’ लखबीर सिंह लक्खा की आवाज में उत्साह से भरे इस गाने को भी काफी ज्यादा सुना जाता है.

‘अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली, तेरे ही गुण गावें भारती, ओ मैया हम सब, उतारे तेरी आरती’ मां दुर्गा की इस आरती भजन की काफी डिमांड रहती है.

लाली मेरी मात की, जित देखु तीत लाल, लाली देखन मैं गया, मैं भी हो गया लाल. मैया का चोला है रंगला, शेरोवाली का चोला है रंगला, मेहरोवाली का चोला है रंगला, जोतावाली इस गाने को काफी पसंद किया जाता है.

अमृत की बरसे बदरिया, अम्बे मां की दुअरिया, अमृत की बरसे बदरिया, ओये मेरी मां की दुअरिया यह गाना यूट्यूब पर खब धमाल मचा रहा है.

आये तेरे भवन, देदे अपनी शरण. रहे तुझ में मगन, थाम कर यह चरण. तन मन में भक्ति ज्योत तेरी, हे माता जलती रहे॥ ये गाना अनुराधा पौडवाल और सोनु निगम की आवाज में है.

मोहम्मद रवि की आवाज में सुनिए तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये…

सज रही मेरी अंबे मैया सुनहरी गोटे में, सुनहरी गोटे में सुनहरी गोटे में… ये भजन कुमार विशु ने गाया है.

आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा दिल ने पुकारा तू है मेरा सहारा… इस गाने को बाबला मेहता ने गाया है. आप भी सुनें.

रे सदके तू भेज दे बुलावा दोनों हाथ जोड़कर… ये गीत अनुराधा पौडवाल ने गाया है.

तू तो सुनती है उसकी पुकार मां जो भी तेरे दर आया… अनुराधा पौडवाल की आवाज में इस भजन को काफी पसंद किया जाता है.

मेरी पूजा कर स्वीकार में तेरी लाल चुनरिया ले आई… अनुराधा पौडवाल की आवाज में सुनें

ना मैं मांगू सौना ना मैं मांगू चांदी… इस खूबसूरत से भजन को सुनकर मां दुर्गा की करें अराधना

बिगड़ी मेरी बना दे ऐ शेरोंवाली मैया… लखबीर सिंह लक्खा की आवाज में सुनें मां दुर्गा को समर्पित

भक्तों को दर्शन दे गई रे एक छोटी सी कन्या… नरेंद्र चंचल की आवाज में सुनें.

News posted by : Radheshyam kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola