Mokshada Ekadashi 2024 Upay: मोक्षदा एकादशी पर इन कार्यों को करने से होगी शुभफल की प्राप्ति

Published by : Shaurya Punj Updated At : 10 Dec 2024 12:28 PM

विज्ञापन

Mokshada Ekadashi 2024 Upay

Mokshada Ekadashi 2024 Upay: मोक्षदा एकादशी मार्गशीर्ष मास में आती है, जिससे इसका महत्व अत्यधिक बढ़ जाता है. अन्य एकादशी तिथियों की तरह, यह भी भगवान विष्णु को समर्पित है. मान्यता है कि इस दिन व्रत करने से व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं. आइए, जानते हैं कि मोक्षदा एकादशी पर कौन से उपाय किए जाने चाहिए.

विज्ञापन

Mokshada Ekadashi 2024 Upay: मोक्षदा एकादशी मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को आती है. इस दिन गीता जयंती का भी आयोजन किया जाता है. मोक्षदा एकादशी के अवसर पर तुलसी जी की पूजा का विशेष महत्व है. इस एकादशी का व्रत करने से साधक को अंतिम समय में मोक्ष की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं मोक्षदा एकादशी के दिन कौन कौन से उपाय करने चाहिए…

विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ

मोक्षदा एकादशी के दिन प्रातः स्नान के उपरांत पूजा के समय विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ अवश्य करें. इस पाठ के माध्यम से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और साधक के समस्त दुखों का निवारण करते हुए उसे सुख प्रदान करते हैं.

Chandra Grahan 2025: नए साल में इस दिन लगने जा रहा है पहला चंद्र ग्रहण, इन राशियों को रहना होगा सतर्क

Surya Grahan 2025: नए साल में इस दिन लगेगा पहला सूर्यग्रहण, विशेष संयोग भी बनेगा

Mars Transit 2025: नए साल में मंगल चलेंगे  उल्टी चाल,  पैसा और सेहत दोनों पर होगा असर

कामधेनु की मूर्ति लाना

यदि आपके पास धन टिक नहीं रहा है और आपको बार-बार ऋण लेना पड़ रहा है, तो आप मोक्षदा एकादशी के दिन अपने घर में कामधेनु गाय की मूर्ति स्थापित कर सकते हैं. कामधेनु में 33 करोड़ देवी-देवताओं का निवास माना जाता है. इसे घर में रखने से तरक्की के द्वार खुलते हैं.

सफेद हाथी की प्रतिमा

मोक्षदा एकादशी के दिन आप अपने घर में सफेद हाथी की प्रतिमा ला सकते हैं. ऐसा करने से आपको घर के वास्तु दोष से मुक्ति मिलेगी और आपके जीवन में सुख और समृद्धि का आगमन होगा.

केले के वृक्ष की पूजा

एकादशी के व्रत के अवसर पर केले के वृक्ष की पूजा करना अत्यंत महत्वपूर्ण है. शास्त्रों के अनुसार, केले के पेड़ में भगवान विष्णु का निवास होता है, इसलिए इस दिन इसकी पूजा का विशेष महत्व है. यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर है, तो उसे एकादशी के दिन इस वृक्ष की पूजा अवश्य करनी चाहिए.

पान के पत्ते से करें ये उपाय

इस एकादशी के दिन एक साफ पान का पत्ता लें और उसमें केसर से ‘श्रीं’ लिखें. इस पान के पत्ते को श्रद्धा पूर्वक भगवान विष्णु के चरणों में अर्पित करें. अगले दिन, इस पत्ते को धन के स्थान, जैसे तिजोरी या अलमारी में रख दें. ऐसा करने से आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola