Chandra Grahan 2025: नए साल में इस दिन लगने जा रहा है पहला चंद्र ग्रहण, इन राशियों को रहना होगा सतर्क

Published by : Shaurya Punj Updated At : 10 Dec 2024 11:44 AM

विज्ञापन

Chandra Grahan 2025

Chandra Grahan 2025: इस वर्ष के प्रारंभिक 3 से 4 महीनों में प्रमुख ग्रहों का गोचर होगा. गुरु और शनि ग्रह इस दौरान गोचर करेंगे. इस वर्ष चार ग्रहण होंगे, जिनमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण शामिल हैं. ज्योतिष के अनुसार, इन ग्रहणों का प्रभाव कई राशियों पर पड़ेगा. कुछ राशियों के लिए ये ग्रहण समस्याएँ उत्पन्न कर सकते हैं.

विज्ञापन

Chandra Grahan 2025: साल 2024 शीघ्र ही समाप्त होने वाला है. नए वर्ष में कई प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. वर्ष 2025 में कुल चार ग्रहण होंगे, जिनमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण शामिल हैं. आइए जानें कब लगेगा साल 2025 का पहला चंद्रग्रहण

इस दिन लगेगा साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण

वर्ष 2025 का पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण होगा, जो 14 मार्च, शुक्रवार को होगा. यह ग्रहण सिंह राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में स्थित होगा. यह भारत में दृष्टिगोचर नहीं होगा, इसलिए इसका सूतक काल यहां मान्य नहीं होगा.

Surya Grahan 2025: नए साल में इस दिन लगेगा पहला सूर्यग्रहण, विशेष संयोग भी बनेगा

Mars Transit 2025: नए साल में मंगल चलेंगे  उल्टी चाल,  पैसा और सेहत दोनों पर होगा असर

सूतक काल नहीं होगा मान्य

यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. चूंकि यह चंद्र ग्रहण भारत में दृष्टिगोचर नहीं होगा, इसलिए इस समय सूतक काल लागू नहीं होगा. जानकारी के लिए बता दें कि यदि ग्रहण भारत में दिखाई देता है, तो ग्रहण से नौ घंटे पूर्व सूतक काल मान्य हो जाता है, और सूतक काल के दौरान कई कार्यों को रोकना आवश्यक होता है.

साल का पहला चंद्र ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, अफ्रीका के कुछ क्षेत्रों, एशिया के कुछ हिस्सों और दक्षिणी उत्तरी ध्रुव में देखा जा सकेगा. भारत में इसे नहीं देखा जा सकेगा.

ज्योतिष के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण विशेष रूप से सिंह, मकर और मीन राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है. आइए इन राशियों पर इसके प्रभाव और उनसे निपटने के उपायों के बारे में जानते हैं.

सिंह राशि

वर्ष 2025 का पहला चंद्र ग्रहण सिंह राशि में होगा, जिससे इस राशि के जातकों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. पारिवारिक जीवन में भी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, और कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे, जो आपके कार्य में बाधा डाल सकते हैं. भगवान शिव की आराधना करने से आपको लाभ प्राप्त होगा.

मकर राशि

इस चंद्र ग्रहण का मकर राशि के जातकों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है. आपके मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं, और करियर में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. सामाजिक स्तर पर भी आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

मीन राशि

इस राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण का प्रभाव नकारात्मक रहेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में समस्याएं बढ़ सकती हैं. छोटी-छोटी गलतियों के कारण आपको गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ सकता है. वैवाहिक जीवन में भी काफी अस्थिरता देखने को मिल सकती है. इसके अलावा, माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंताएं भी बढ़ सकती हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola