Mathura Vrindavan Holi Date 2026: कब है बरसाना की लठ्ठमार होली, कब उड़ेगा गुलाल? नोट करें ब्रज की होली की सभी तिथियां

मथुरा वृंदावन होली 2026
Mathura Vrindavan Holi Date 2026: ब्रज की होली पूरे देशभर में प्रसिद्ध है. लोग दूर-दूर से होली खेलने भगवान कृष्ण की नगरी ब्रज आने आते हैं. भारत के अन्य राज्यों की तुलना में यहां की होली बेहद अलग और अनोखी होती है. आइए जानते हैं कि साल 2026 में ब्रज में होली का महा उत्सव कब से शुरू हो रहा है.
Mathura Vrindavan Holi Date 2026: जहां देशभर में होली का त्योहार महज एक या दो दिनों का होता है, वहीं कान्हा की नगरी ब्रज में यह भक्ति और आनंद का 40 दिवसीय महोत्सव होता है. ब्रज की होली का औपचारिक आगाज बसंत पंचमी के दिन ‘होली का डांडा’ रोपने के साथ हो जाता है. यह परंपरा भक्तों के लिए एक मधुर संकेत है कि अब कमर कस लीजिए, क्योंकि कान्हा के आंगन में अबीर और गुलाल का उल्लास शुरू हो चुका है.
भक्ति और परंपरा का अनूठा संगम
ब्रज की होली केवल रंगों का खेल नहीं, बल्कि यह आस्था, संस्कृति और सदियों पुरानी परंपराओं का जीवंत उत्सव है. भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की लीलाओं से प्रेरित यह महोत्सव अपनी अनूठी परंपराओं और लंबी अवधि के कारण पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है. अगर आप भी साल 2026 में ब्रज की इस अलौकिक होली का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो यहां दिए गए कैलेंडर के माध्यम से जान सकते हैं कि किस मंदिर और स्थान पर कब उत्सव मनाया जाएगा.
ब्रज होली कैलेंडर 2026
- 25 फरवरी 2026, बुधवार – बरसाना में लड्डू होली
- 26 फरवरी 2026, गुरुवार – बरसाना की लठमार होली
- 27 फरवरी 2026, शुक्रवार – नंदगांव की लठमार होली
- 28 फरवरी 2026, शनिवार – वृंदावन में फूलों की होली
- 28 फरवरी 2026, शनिवार – वृंदावन में विधवाओं की होली
- 1 मार्च 2026, रविवार – गोकुल में छड़ी-मार होली
- 2 मार्च 2026, सोमवार – रमण रेती में होली उत्सव
- 3 मार्च 2026, मंगलवार – होलिका दहन
- 4 मार्च 2026, बुधवार – देशभर में रंगवाली होली / धुलंडी
- 5 मार्च 2026, गुरुवार – दाऊजी मंदिर में हुरंगा होली (दाऊजी का हुरंगा)
- 6 मार्च 2026, शुक्रवार – बलदेव का हुरंगा
ब्रज होली कैलेंडर 2026: प्रमुख तिथियां और उत्सव
- 25 फरवरी 2026, बुधवार: लड्डू होली, बरसाना – राधा रानी मंदिर में लड्डू लुटाकर उत्सव का आगाज होता है.
- 26 फरवरी 2026, गुरुवार: लठमार होली, बरसाना – बरसाना की गलियों में लाठियों और ढालों का पारंपरिक खेल खेला जाता है.
- 27 फरवरी 2026, शुक्रवार: लठमार होली, नंदगांव – नंदगांव के गोपों पर बरसाना की गोपियों द्वारा लाठियों से प्रहार किया जाता है.
- 28 फरवरी 2026, शनिवार: फूलों की होली, वृंदावन – बांके बिहारी मंदिर में फूलों की वर्षा के साथ-साथ वृंदावन में विधवा होली का आयोजन होता है.
- 1 मार्च 2026, रविवार: छड़ी-मार होली, गोकुल – बाल कृष्ण की लीलाओं के प्रतीक स्वरूप छड़ियों से होली खेली जाती है.
- 2 मार्च 2026, सोमवार: रमण रेती होली, गोकुल – रमण रेती की पवित्र धूल और भक्ति से सराबोर उत्सव.
- 3 मार्च 2026, मंगलवार: होलिका दहन – मथुरा-वृंदावन में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पावन अग्नि उत्सव.
- 4 मार्च 2026, बुधवार: रंगवाली होली (धुलंडी) – ब्रज में अबीर-गुलाल के साथ रंगों का भव्य महोत्सव.
- 5 मार्च 2026, गुरुवार: दाऊजी का हुरंगा, बलदेव – बलदाऊ मंदिर में कपड़े फाड़ने वाली प्रसिद्ध हुरंगा परंपरा.
- 6 मार्च 2026, शुक्रवार: बलदेव हुरंगा – ब्रज की होली का भव्य समापन.

बिहार-झारखंड के टॉप एक्सपर्ट्स के साथ बजट-26 की हर परत का विश्लेषण.
बजट 2026 से जुड़ी हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें.
यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




