Masik Durga Ashtami पर लौंग से करें मां दुर्गा का पूजन, दूर होंगे नजर दोष और दुर्भाग्य
Published by : Shaurya Punj Updated At : 02 Jul 2025 8:23 AM
Masik Durga Ashtami remedy
Masik Durga Ashtami July 2025: मासिक दुर्गाष्टमी पर मां दुर्गा की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है. इस दिन लौंग का एक खास उपाय न केवल आर्थिक संकट दूर कर सकता है, बल्कि नजर दोष और दुर्भाग्य से भी रक्षा करता है. जानिए मां दुर्गा को लौंग अर्पित करने की विधि और इसके चमत्कारी लाभ.
Masik Durga Ashtami July 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की अष्टमी तिथि 3 जुलाई 2025, गुरुवार को पड़ रही है, जबकि नवमी तिथि की पूजा 4 जुलाई 2025, शुक्रवार को संपन्न होगी. इन पावन तिथियों पर मां दुर्गा की विधिपूर्वक आराधना की जाती है और भक्त उपवास भी रखते हैं. कई श्रद्धालु अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन कर उन्हें भोजन कराते हैं. जो भक्त अष्टमी को कन्या पूजन करते हैं, वे इसी दिन घट विसर्जन भी कर सकते हैं.
लौंग से करें उपाय
मासिक दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर मां दुर्गा की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है. इस दिन मां को प्रसन्न करने और अपने जीवन से आर्थिक संकट दूर करने के लिए एक खास उपाय किया जा सकता है, जिसमें लौंग का उपयोग होता है.
बच्चे के जन्म के बाद पूजा-पाठ पर रोक क्यों?
धन संबंधी रुकावटें होंगी दूर
पूजन विधि के अनुसार, मां दुर्गा की पूजा करते समय उन्हें दो लौंग का ऐसा जोड़ा अर्पित करें जिसमें फूल (लौंग की डंडी पर लगा कलीयुक्त भाग) बना हुआ हो. इस जोड़े को मां के चरणों में श्रद्धा और मनोकामना के साथ अर्पित करें. ऐसा माना जाता है कि यह उपाय देवी को अत्यंत प्रिय है और इससे व्यक्ति के जीवन में धन संबंधी रुकावटें दूर होती हैं.
इस उपाय से होगी आर्थिक समृद्धि
पूजा समाप्त होने के बाद इन दोनों लौंगों को वापस ले लें और उन्हें अपने घर की तिजोरी, कैश बॉक्स या उस स्थान पर रखें जहां आप धन-संपत्ति से जुड़ी वस्तुएं रखते हैं. यह उपाय न केवल आर्थिक समृद्धि को आकर्षित करता है, बल्कि घर में स्थिरता और सुख-शांति भी बनाए रखता है.
ऐसे होगी पैसों की तंगी दूर
यदि आप लंबे समय से पैसों की तंगी, आय में रुकावट या खर्चों पर नियंत्रण न होने जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो यह छोटा सा उपाय आपके लिए लाभकारी हो सकता है. यह लौंग का उपाय श्रद्धा, विश्वास और नियमित आस्था के साथ करने पर सकारात्मक परिणाम देता है.
उपाय के साथ-साथ संयमित जीवनशैली, सकारात्मक सोच और नियमित पूजा-पाठ भी आवश्यक है, तभी इसका पूर्ण प्रभाव देखने को मिलेगा. इस दुर्गाष्टमी, मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए इस सरल उपाय को जरूर आजमाएं और अपने घर में लक्ष्मी का वास सुनिश्चित करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










