Margashirsha Amavasya 2024: आज है मार्गशीर्ष अमावस्या, यहां से जानें स्नानदान का शुभ मुहूर्त

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Margashirsha Purnima 2024

Margashirsha Purnima 2024: आज 1 दिसंबर को मार्गशीर्ष अमावस्या का पर्व है. हिंदू धर्म में इस अमावस्या का विशेष महत्व है. आइए, हम आपको मार्गशीर्ष अमावस्या की समयावधि और पूजा की विधि के बारे में जानकारी देते हैं.

विज्ञापन

Margashirsha Amavasya 2024: इस वर्ष मार्गाशीर्ष की अमावस्या आज 1 दिसंबर, रविवार को मनाई जा रही है. इसे अगहन अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने का विशेष महत्व है. यह अमावस्या कार्तिक अमावस्या के समान ही पवित्र और फलदायी मानी जाती है. इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा का भी विशेष महत्व है. इसके अतिरिक्त, यह दिन दान और पुण्य के कार्यों के लिए भी अत्यंत उपयुक्त माना जाता है.

मार्गशीर्ष अमावस्या का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, मार्गाशीर्ष अमावस्या तिथि 30 नवंबर को सुबह 10 बजकर 29 मिनट पर प्रारंभ हो चुकी है और 1 दिसंबर को सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर समाप्त होगी. अतः जो लोग व्रत और स्नानदान का आयोजन करते हैं, उन्हें 1 दिसंबर को मार्गशीर्ष अमावस्या का विधिपूर्वक पालन करना चाहिए.

मार्गशीर्ष अमावस्या पर बन रहा है शुभ योग

इस बार अमावस्या का दिन रविवार को आ रहा है, जिसे ज्योतिष में विशेष शुभ योग माना गया है. ज्योतिषियों के अनुसार, रविवार को अमावस्या के दिन गंगा स्नान और दान करने से सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है.

मार्गशीर्ष अमावस्या पूजा विधि

इस दिन प्रातःकाल किसी पवित्र नदी, तालाब या कुंड में स्नान करना आवश्यक है और सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करना चाहिए. स्नान के उपरांत बहते जल में तिल का अवश्य प्रवाह करें.
इस दिन भगवान विष्णु, श्री कृष्ण और भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है.
इस दिन सत्यनारायण की कथा का पाठ करना चाहिए.
इस दिन भगवद गीता का पाठ करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है.
जो व्यक्ति मार्गशीर्ष अमावस्या का व्रत रखते हैं, उन्हें व्रत के दिन स्नान के बाद पीपल के वृक्ष में दूध और जल अर्पित करना चाहिए.
मार्गशीर्ष अमावस्या का व्रत अधिकांश लोग निर्जला रखते हैं.
पूजापाठ के बाद यथाशक्ति भोजन और वस्त्र आदि का दान अवश्य करें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola