Mangalwar Ke Upay: संकटों से मिलेगी मुक्ति, बरसेगी हनुमान जी की कृपा; मंगलवार को करें आसान उपाय
Author दीपेश कुमार ठाकुर
Updated:
विज्ञापन
हनुमान जी (Image- AI Generated)
Mangalwar Ke Upay: मंगलवार हनुमान जी को समर्पित है. मंगलवार को किन 5 उपायों को करने से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होगी और इस दिन क्या करने से बचना चाहिए, जानिए.
विज्ञापन
Mangalwar Ke Upay: मंगलवार हनुमान जी कृपा पाने के लिए बेहद शुभ दिन माना गया है. ऐसा इसलिए क्योंकि स्कंद पुराण के अनुसार, मंगलवार को हनुमान जी का जन्म हुआ था. वैसे तो शास्त्रों में हनुमान जी महाराज की कृपा पाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं, लेकिन कुछ आसान उपाय करने से भी हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है. संकटों से मुक्ति और हनुमान जी की कृा पाने के लिए आज क्या करें और क्या नहीं. जानिए.
विज्ञापन
मंगलवार के 5 आसान उपाय
- हनुमान चालीसा, बजरंग बाण या सुंदर कांड का पाठ- सुबह नहाने के बाद घर के पूजा स्थान पर लाल रंग का आसन बिछाएं. उस पर बैठकर हनुमान जी ध्यान करते हुए कम से कम एक बार हनुमान चालीसा का पाठ करें. इसके अलावा बजरंग बाण और सुंदर कांड का पाठ करने से भी हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है. मान्यता है कि मंगलवार को सुबह ऐसा करने से हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है. इस उपाय को सुबह के अलावा शाम के समय किसी हनुमान मंदिर में भी किया जा सकता है.
- सिंदूर चढ़ाएं- हनुमान मंदिर में बजरंगबली को सिंदूर चढ़ाएं. कहा जाता है कि मंगलवार को सिंदूर चढ़ाने से संकट दूर होता है. मंगल ग्रह का दोष दूर होता है. इसके अलावा इस दिन हनुमान जी को चमेली का तेल चढ़ाने की परंपरा भी है.
- हनुमान मंदिर में दीया जलाएं- सुबह या शाम को हनुमान मंदिर में घी या तिल के तेल का एक दीया जलाएं. मान्यतानुसार, ऐसा करने हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है. अगर मंदिर नहीं जा सकते, तो घर के पूजा स्थान में ऐसा करें.
- बंदर को खिलाएं- बंदर को केला या खाने की दूसरी चीजें खिलाएं. मान्यता है कि मंगलवार को ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं, जिससे कामना पूरी होती है.
- 'श्री राम' नाम का जाप करें- मंगलवार के दिन श्री राम नाम का जाप करने से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है. कहा जाता है कि मंगलवार को अधिक से अधिक 'श्री राम' का जाप करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं.
- उपवास रखें- अगर संभव हो, तो सुबह से शाम तक उपवास रखें. शाम के समय हनुमान मंदिर जाएं. वहां हनुमान जी को प्रणाम करें और वहां बैठकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें. मान्यता है कि ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं.
मंगलवार को क्या न करें
- बाल, दाढ़ी और नाखून काटने या कटवाने से बचें. मंगलवार के दिन इन कार्यों को न करने की परंपरा है.
- मंगलवार को किसी को पैसा उधार न दें. इसके साथ ही इस दिन किसी के कर्ज न लें. मान्यता है कि ऐसा करने से पैसा वापस मिलने या लौटाने में परेशानी होती है.
- मंगलवार को काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए. धार्मिक परंपरा के अनुसार, मंगलवार को ऐसा करना अशुभ है.
- नॉनवेज (मांस, मछली) और तामसिक चीजें जैसे- लहसुन, प्याज इत्यादि का सेवन करने से बचना चाहिए.
- धार्मिक मान्यता और परंपरा के अनुसार, मंगलवार व्रत के दौरान नमक का सेवन नहीं किया जाता है. इसलिए व्रत के दौरान नमक का सेवन न करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन