ePaper

75 दिन बाद खुला महाबोधी मंदिर, दर्शन करने के लिए रखना होगा खास ख्याल

Updated at : 10 Jun 2020 1:06 PM (IST)
विज्ञापन
75 दिन बाद खुला महाबोधी मंदिर, दर्शन करने के लिए रखना होगा खास ख्याल

कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में सभी मंदिरों को बंद कर दिया गया था. अब देश को धीरे-धीरे अनलॉक किया जा रहा है. देश के कई शहरों में धार्मिक स्थलों को कुछ शर्त और नियमों के तहत खोल दिया गया है. वहीं 75 दिनों के बाद श्रद्धालुओं के लिए महाबोधी मंदिर को खोला गया. मंदिर में सुबह छह बजे से ही प्रवेश शुरू हो गया. तीन घंटे के लिए खोला गया महाबोधि मंदिर में चार सौ से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध के दर्शन पूजा की.

विज्ञापन

बोधगया. कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में सभी मंदिरों को बंद कर दिया गया था. अब देश को धीरे-धीरे अनलॉक किया जा रहा है. देश के कई शहरों में धार्मिक स्थलों को कुछ शर्त और नियमों के तहत खोल दिया गया है. वहीं 75 दिनों के बाद श्रद्धालुओं के लिए महाबोधी मंदिर को खोला गया. मंदिर में सुबह छह बजे से ही प्रवेश शुरू हो गया. तीन घंटे के लिए खोला गया महाबोधि मंदिर में चार सौ से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध के दर्शन पूजा की.

करीब 20 प्रतिशत स्थानीय लोगों ने भी महाबोधि मंदिर में पूजा दर्शन की और भगवान बुद्ध से कोरोना से मुक्ति की कामना की. मंदिर प्रबंधन की ओर से मंदिर के गेट खुलने से लेकर श्रद्धालुओं की एंट्री और पूजा दर्शन तक की गतिविधि को रिकॉर्ड किया गया है और इसे बीटीएमसी के फेसबुक पर अपलोड कर दिया गया है. जानकारी मिली की तीन घंटे के अंदर ही करीब 500 लोगों ने इस गतिविधि को फेसबुक पर शेयर किया है और हजारों लोगों ने देखा है.

फिलहाल मंदिर प्रबंधन समिति ने हर दिन सुबह छह से नौ और शाम के चार से छह बजे तक महाबोधि मंदिर में श्रद्धालुओं की इंट्री की इजाजत दी है. इस दौरान फिजिकल डिस्टेंसिंग का भरपूर ख्याल रखा जा रहा है. मंदिर परिसर में जाने वाले श्रद्धालुओं को मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है. बीटीएमसी की सचिव एन दोरजे और मुख्य पुजारी भिक्खु चलिन्दा की मौजूदगी में श्रद्धालुओं को प्रवेश कराया गया .

सोशल डिस्टेंसिंग का हो रहा पालन

मंदिर में प्रवेश करने से पहले हाथ को सैनिटाइजर कराया जा रहा है. इसके बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालु सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी कर रहे है. मंदिर में जाने वाले श्रद्धालु मास्क लगाते हुए भी दिखे. मंदिर में दर्शन करने के लिए खास ख्याल रखना होगा. आपको मंदिर में प्रवेश करने से पहले हाथ को धोना होगा, फिर सैनिटाइज करना होगा. मंदिर में बिना मास्के के आप नहीं जा सकते है. मंदिर में जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को मास्क लगाना होगा.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola