Lord Ganesha: श्रीगणेश के इन 12 नामों का पाठ करें और पाएं हर संकट से मुक्ति

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Lord Ganesha

Lord Ganesha: श्री गणेश के नाम के जाप करने से शुभफल मिलता है. बुधवार का दिन उन्हें समर्पित है और इस दिन लोग उन्हें प्रसन्न करने के लिए व्रत-उपवास भी रखते हैं. गणेश जी के का जाप करने से व्यक्ति को संकटों से छुटकारा मिल जाता है. आइए जानें

विज्ञापन

Lord Ganesha: श्रीगणेश अंक में भगवान गणेश के 12 नामों का उल्लेख किया गया है. इन नामों का पाठ कर गणपति की पूजा करने से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर होते हैं और उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है.

शक्तिशाली गणेश श्लोक मंत्र

प्रथमं वक्रतुण्ड च एकदन्तं द्वितीयकम्, तृतीयं कृष्णपिड्गाक्षं गजवक्त्रं चतुर्थकम्.
लम्बोदरं पंचमं च षष्ठं विकटमेव च, सप्तमं विघ्नराजेन्द्रं धूम्रवर्ण तथाष्टमम्.
नवमं भालचन्द्रं च दशमं तु विनायकम्, एकादशं गणपतिं द्वादर्श तु गजाननम्.
द्वादशैतानि नामानि त्रिसंध्यं यः पठेन्नरः, न च विध्नभयं तस्य सर्वसिद्धिकरं परम्.

Pitru Paksha 2024: इस वर्ष 14 दिन का पितृपक्ष, इतने ही दिन कर पाएंगे तर्पण तथा पिंडदान 

श्लोक का अर्थ

पहला नाम वक्रतुण्ड, दूसरा एकदन्त, तीसरा कृष्णपिड्गाक्ष, चौथा गजवक्त्र, पांचवां लम्बोदर, छठा विकट, सातवां विघ्नराजेन्द्र, आठवां धूमवर्ण, नौवां भालचन्द्र, दसवां विनायक, ग्यारहवां गणपति और बारहवां गजानन है. जो व्यक्ति प्रतिदिन इन नामों का जप करता है, उसकी सभी परेशानियां समाप्त हो जाती हैं.

12 नामों का पाठ करने के लाभ

श्लोक:
विद्यार्थी लभते विद्यां, धनार्थी लभते धनम्.
पुत्रार्थी लभते पुत्रान्, मोक्षार्थी लभते गतिम्.

इस श्लोक का अर्थ है कि जो विद्यार्थी विद्या चाहता है, उसे विद्या मिलती है. जो धन चाहता है, उसे धन प्राप्त होता है. संतान चाहने वाले को संतान की प्राप्ति होती है, और मोक्ष की कामना रखने वाले को मोक्ष मिलता है.

विद्या की प्राप्ति


भगवान गणेश को बुद्धि और विद्या का देवता माना जाता है. जो व्यक्ति विद्या पाना चाहता है, उसे गणेश जी के इन 12 नामों का नित्य पाठ करना चाहिए. इससे उसे बुद्धि और विद्या की प्राप्ति होती है.

धन की प्राप्ति


गणेश जी को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. जो व्यक्ति धन-संपत्ति की कामना करता है, उसे पूरे मन से इन 12 नामों का जप करना चाहिए. इससे घर में धन की बढ़ोतरी होती है.

संतान की प्राप्ति


जो व्यक्ति संतान प्राप्ति की इच्छा रखता है, उसे सुबह-शाम भगवान गणेश के इन नामों का जप करना चाहिए. इससे उसकी संतान पाने की मनोकामना पूरी होती है.

मोक्ष की प्राप्ति


भगवान गणेश की पूजा करने से मनुष्य को पापों से मुक्ति और मोक्ष की प्राप्ति होती है. इन 12 नामों का पाठ करने से धरती पर स्वर्ग का सुख प्राप्त होता है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola