Labh Panchami 2024: आज मनाया जा रहा है लाभ पंचमी का शुभ पर्व, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Labh Panchami 2024

Labh Panchami 2024: आज 6 नवंबर 2024 को लाभ पंचमी है. इस अवसर पर व्यापारी नए व्यवसाय की शुरुआत करते हैं. सुख, समृद्धि और शुभता की कामना के लिए किया जाने वाला सौभाग्य पंचमी का व्रत सभी इच्छाओं को पूरा करता है। इस दिन लक्ष्मी जी के साथ गणपति जी की पूजा करना चाहिए.

विज्ञापन

Labh Panchami 2024: लाभ पंचमी के दिन की गई विधिपूर्वक पूजा को व्यापार में अनेक लाभ प्राप्त करने और सौभाग्य में वृद्धि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दिन नए कार्यों की शुरुआत करना विशेष रूप से लाभकारी होता है. इस पावन अवसर पर धन की देवी लक्ष्मी जी की पूजा-अर्चना की जाती है. आज 6 नवंबर 2024 को लाभ पंचमी से है. आइए, हम आपको बताते हैं कि लाभ पंचमी का शुभ मुहूर्त क्या है.

लाभ पंचमी 2024 शुभ मुहूर्त

पंचमी तिथि प्रारंभ:06 नवंबर 2024 को देर रात्रि 12:16 बजे से
पंचमी तिथि समाप्त: 07 नवंबर, 2024 को देर रात्रि 12:41 बजे

लाभ पंचमी दिन का चौघड़िया

सूर्योदय : प्रातः 06:43 पर
शुभ: प्रातः 10:36 से प्रातः 11:53 तक
लाभ: प्रातः 06:43 से प्रातः 08:00 तक
अमृत: प्रातः08:00 से प्रातः 09:18 तक

लाभ पंचमी रात के लिए चौघड़िया

सूर्यास्त: सायं 05:04 पर
शुभ: सायं 06:46 से रात्रि 08:29 तक
अमृत: रात्रि 08:29 से रात्रि 10:11 तक
लाभ: तड़के 03:19 से प्रातः 05:01,नवम्बर 07

लाभ पंचमी पूजा की विधि

इस दिन प्रातःकाल जल्दी उठकर स्नान करें और सूर्य देव को जल अर्पित करें.
लाभ पंचमी के शुभ समय में भगवान गणेश, शिव और देवी लक्ष्मी की पूजा करें.
भगवान को मिठाई और फल अर्पित करें.
गणेश जी को चंदन, सिंदूर, फूल और दूर्वा चढ़ाएं.
भगवान शिव को बिल्व पत्र, धतूरे के फूल और सफेद वस्त्र अर्पित करें.
लक्ष्मी जी को हलवा और पूड़ी का भोग लगाएं.
अंत में देवी लक्ष्मी की आरती करते हुए समृद्धि और सफलता की प्रार्थना करें.

लाभ पंचमी का महत्व

लाभ पंचमी के अवसर पर व्यापारी अपने बहीखातों और लेखा-जोखा का पूजन करते हैं. नए बहीखातों पर शुभ-लाभ और स्वस्तिक बनाकर उद्घाटन किया जाता है. मान्यता है कि ऐसा करने से आने वाले वर्ष में व्यापार में वृद्धि के अवसर बनते हैं. इस दिन सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए व्रत रखा जाता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola