Kharmas 2024: धनु संक्रांति से लग जायेगा खरमास, इस दिन से बंद होंगे सारे शुभ कार्य
Published by : Shaurya Punj Updated At : 25 Nov 2024 12:47 PM
Kharmas 2024
Kharmas 2024: खरमास 15 दिसंबर 2024 से शुरू हो रहे हैं. इस दिन धनु संक्रांति है. खरमास की समाप्ति 14 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति पर होगी. सूर्य के मीन राशि में गोचर करते ही खरमास शुरू हो जाता है.
Kharmas 2024: सूर्य देव गुरू वृहस्पति के राशि धनु में गोचर करेगे जिसे भारतीय मौसम पर बहुत बड़ा बदलाव दिखाई देगा 16 दिसंबर को सूर्य मंगल की अधिपत्य राशि वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य के राशि परिवर्तन करते ही खरमास का आरंभ हो जाता है सूर्य प्रत्येक 30 दिन पर अपना राशि परिवर्तन करते है. साल में 12 बार गोचर करते है. लेकिन कभी -कभी अधिकमास होने के कारण सूर्य पूरे वर्ष में 13 बार गोचर करते हैं. जब जब सूर्य गोचर करते है उसे सौर मास संक्रांति कहा जाता है. जब सूर्य धनु राशि में गोचर करते है बहुत कमजोर स्थति में रहते है. इनका प्रभाव प्रतिकूल नहीं रहता है इस समय सूर्य का स्वभाव उग्र हो जाता है. सूर्य अनुकूल स्थति में नहीं होने के कारण कई तरह से परेशानी बनता है. विशेषकर शुभ कार्य के लिए उत्तम नहीं माना जाता है,सूर्य को धनु राशि में कमजोर माना जाता है. जिसे इस समय से शुभ कार्य नहीं किया जाता है जैसे विवाह गृहप्रवेश संपत्ति का खरीद विक्री इत्यादि खरमास के दिन में अगर भूल से मांगलिक कार्य जैसे विवाह कर लिए इससे शरारिक सुख प्राप्त नहीं होता है. शरीर हमेशा रोग से ग्रसित रहता है. अगर मकान के कार्य आरंभ करने से वह भवन कमजोर होता है. उस भवन में निवास करने से मानसिक सुख प्राप्त नहीं होता है.
Zodiac Compatibility: इस राशि के लोग बनते हैं परफेक्ट पार्टनर, ज्योतिषाचार्य से जानें किसे अपने बेटर हाफ से शत्रुता बनेगी
कब करेंगे सूर्य गोचर
16 दिसंबर 2024 दिन सोमवार समय सुबह 07 :29 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश करेगे इस दिन से खरमास आरंभ होगा.
भारतीय मौसम पर कैसा प्रभाव रहेगा
सूर्य के धनु राशि में प्रवेश से भारतीय मौसम पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ने वाला है मौसम में ठंडी बढ़ जाएगी 16 दिसंबर 2024 से पश्चिमी तथा पूर्वी भागो में शीतलहर का प्रकोप बढ़ जायेगा 21 दिसंबर 2024 से ठंड में ज्यादा बढ़ोतरी होगी. जिसे आम जीवन में इसका गहरा असर पड़ेगा .मौसम के प्रभाव से रबी तथा तेलहन के फसल पर इसका असर ज्यादा पड़ेगा 10 जनवरी के बाद कही कही हल्की फुल्की वर्षा हो सकती है आलू के फसल को नुकसान हो सकता है.
जनजीवन पर कैसा प्रभावित करेगा
सूर्य जब धनु राशि में गोचर करते है वह कमजोर स्थिति में होने के कारण उनका प्रभाव में कमी दिखाईं देता है. धनु संक्रांति के अंतर्गत रोग बढ़ जाता है, व्यक्ति के पास रोगप्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाता है.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










