Karwa Chauth 2024 Shubh Muhurat: इस दिन करवा चौथ, केवल इतनी देर का है पूजा मुहूर्त
Published by : Shaurya Punj Updated At : 14 Oct 2024 10:38 AM
Karwa Chauth 2024 Shubh Muhurat
Karwa Chauth 2024 Shubh Muhurat: सनातन धर्म में सुहागिनों द्वारा मनाए जाने वाले करवा चौथ का व्रत अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. यह विशेष रूप से विवाहित महिलाओं द्वारा किया जाता है. इस दिन पति की लंबी उम्र के लिए निर्जल व्रत रखा जाता है. शाम को चंद्रमा के उदय होने पर चंद्रमा के दर्शन करके व्रत का पारण किया जाता है.
Karwa Chauth 2024: हिंदू धर्म में करवा चौथ का पर्व अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है. यह व्रत विवाहित स्त्रियों द्वारा अपने पतियों की लंबी उम्र और सुखद दांपत्य जीवन की कामना के लिए किया जाता है. इस दिन महिलाएं अपने पतियों के स्वास्थ्य, खुशहाल जीवन और दीर्घकालिकता के लिए प्रार्थना करते हुए निर्जला उपवास रखती हैं. यह व्रत चंद्रमा को अर्घ्य देने के पश्चात समाप्त होता है.
करवा चौथ पूजा मुहूर्त 2024
इस वर्ष करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त 20 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 46 मिनट से आरंभ होगा, जो शाम 7 बजकर 2 मिनट तक चलेगा. इस प्रकार, उस दिन व्रती महिलाओं को पूजा के लिए केवल 1 घंटा 16 मिनट का शुभ समय प्राप्त होगा.
Bhaum Pradosh Vrat 2024: इस दिन रखा जाएगा भौम प्रदोष व्रत, मिलता है ये लाभ
करवा चौथ में चंद्रोदय का समय कब है ?
करवा चौथ के दिन चंद्रमा का उदय शाम 07 बजकर 54 मिनट पर होगा. विभिन्न शहरों में चंद्रमा के उदय का समय भिन्न हो सकता है.
करवा चौथ पूजा सामग्री
मिट्टी या तांबे का करवा और उसका ढक्कन, पान, सींक, कलश, अक्षत, चंदन, फल, पीली मिट्टी, फूल, हल्दी, लकड़ी का आसन, देसी घी, कच्चा दूध, दही, शहद, शक्कर का बूरा, रोली, मौली, मिठाई, चलनी आदि.
करवा चौथ पूजा विधि
ब्रह्म मुहूर्त में जागकर स्नान करें.
मंदिर और घर की सफाई करें.
सभी देवी-देवताओं की विधि अनुसार पूजा करें.
करवा चौथ का व्रत रखने का संकल्प लें.
संध्या के समय शुभ मुहूर्त में करवा चौथ की कथा का पाठ करें.
इसके बाद चंद्रमा की पूजा करें.
चंद्र दर्शन के बाद अर्घ्य अर्पित करें.
पति को छलनी से देखकर आरती करें.
अंत में पति द्वारा पत्नी को पानी पिलाकर व्रत का पारण किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










