Bhaum Pradosh Vrat 2024: इस दिन रखा जाएगा भौम प्रदोष व्रत, मिलता है ये लाभ
Published by : Shaurya Punj Updated At : 14 Oct 2024 9:41 AM
Bhaum Pradosh Vrat 2024
Bhaum Pradosh Vrat 2024: प्रत्येक माह में शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत का आयोजन किया जाता है. यह दिन विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित होता है. जब प्रदोष व्रत मंगलवार के दिन पड़ता है, तब इसे भौम प्रदोष व्रत कहा जाता है.
Bhaum Pradosh Vrat 2024: प्रत्येक माह में शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत का आयोजन किया जाता है. यह दिन विशेष रूप से भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित होता है. इस व्रत को अत्यधिक फलदायी माना जाता है. जब प्रदोष व्रत मंगलवार के दिन आता है, तब उसे भौम प्रदोष व्रत कहा जाता है. आइए, जानते हैं कि अक्टूबर महीने में भौम प्रदोष व्रत कब मनाया जाएगा और इसके शुभ मुहूर्त के बारे में.
भौम प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा ?
द्रिक पंचांग के अनुसार, अश्विन मास का अंतिम प्रदोष व्रत 15 अक्टूबर, मंगलवार को आयोजित किया जाएगा. इस दिन को भौम प्रदोष के रूप में जाना जाएगा.
भौम शुक्ल प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त
मंगलवार- 15 अक्टूबर 2024
त्रयोदशी तिथि आरंभ- 15 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 42 मिनट से
त्रयोदशी तिथि समाप्त – 16 अक्टूबर को रात 12 बजकर 19 मिनट पर
प्रदोष पूजा मुहूर्त- शाम 5 बजकर 51 मिनट से रात 8 बजकर 21 मिनट तक
त्रयोदशी तिथि प्रारंभ – दोपहर 3 बजकर 42 मिनट से
भौम प्रदोष व्रत रखने से मिलता है ये फायदा
भौम प्रदोष के अवसर पर शिवजी और हनुमानजी की विशेष पूजा की जाती है. यह मान्यता है कि इस पूजा से मांगलिक दोष से मुक्ति प्राप्त होती है.
प्रदोष व्रत की पूजाविधि
भौम प्रदोष व्रत के अवसर पर प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में जागृत होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें.
अपने घर के मंदिर की सफाई करें और उसे गंगाजल से पवित्र करें. शिव परिवार की मूर्ति स्थापित करें और शिवलिंग पर कच्चा दूध एवं जल अर्पित करें.
भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र, धतूरा, फल, फूल, भांग आदि अर्पित करें.
संध्या समय प्रदोष काल में भी शिव पूजा करें और भोलेनाथ के मंदिर में जाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










