Kaal Bhairav Jayanti 2024: काल भैरव जयंती पर भूलकर भी ना करें ये गलतियां
Published by : Shaurya Punj Updated At : 22 Nov 2024 8:05 AM
Kaal Bhairav Jayanti 2024 Upay
Kaal Bhairav Jayanti 2024: काल भैरव की पूजा अत्यंत फलदायी मानी जाती है, किंतु वे अनैतिक कार्य करने वालों को दंडित करने में भी पीछे नहीं रहते. आज हम आपको उन कार्यों के बारे में जानकारी देंगे, जिन्हें काल भैरव जयंती के दिन करना शुभ नहीं समझा जाता है, और इनका पालन न करने से आपकी किस्मत प्रभावित हो सकती है.
Kaal Bhairav Jayanti 2024: काल भैरव की आराधना अत्यंत फलदायी मानी जाती है, लेकिन वे अनैतिक कार्य करने वालों को दंडित करने में भी पीछे नहीं रहते. आज 22 नवंबर 2024 को काल भैरव जयंती मनाई जाएगी, इस दिन कुछ विशेष कार्यों से बचना चाहिए.
मांस और मदिरा का सेवन न करें
काल भैरव जयंती के अवसर पर पूजा में काल भैरव जी को मांस और मदिरा का भोग अर्पित किया जाता है. हालांकि, पूजा में इन वस्तुओं का अर्पण करने के अलावा यदि आप इनका सेवन करते हैं, तो इसे अत्यंत अशुभ माना जाता है.
Vivah Panchami 2025: सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, जानें विधि और महत्व
Kaal Bhairav Jayanti 2024: काल भैरव को चढ़ाई जाती है शराब, जानें इसके पीछे की परंपरा
अपवित्रता से दूर रहें
आपको प्रतिदिन अपवित्रता से बचने का प्रयास करना चाहिए. किंतु भैरव अष्टमी के अवसर पर विशेष रूप से पवित्रता का पालन करना आवश्यक है. इस दिन स्नान और ध्यान करें तथा वासना से प्रेरित विचारों से दूर रहें. ऐसा करने से भैरव जी आपसे प्रसन्न होते हैं.
बुजुर्गों का सम्मान करें
काल भैरव की पूजा किसी के प्रति द्वेष या बुराई करने के उद्देश्य से नहीं करनी चाहिए. यदि आप मन में द्वेष रखते हैं और दूसरों को हानि पहुँचाने का विचार करते हैं, तो यह आपके लिए भविष्य में हानिकारक हो सकता है. काल भैरव जयंती के दिन अहंकार का भाव अपने मन में न लाएं.
जानवरों के प्रति दयालु रहें
काल भैरव जी का वाहन कुत्ता है और वे पशु-पक्षियों के प्रति अत्यधिक स्नेह रखते हैं. इसलिए, काल भैरव जयंती के दिन आपको किसी भी जानवर के साथ दुर्व्यवहार नहीं करना चाहिए. यदि आप पशु-पक्षियों को भोजन कराते हैं, तो आपको शुभ फल की प्राप्ति होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










