Jyotish Upay For Salary Increment: नौकरी में प्रमोशन और सैलरी इंक्रीमेंट चाहते हैं, तो अपनाएं ये ज्योतिष उपाय

Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Oct 2024 7:35 AM

विज्ञापन

Jyotish Upay For Salary Increment

Jyotish Upay For Salary Increment: जॉब में प्रोमोशन और सैलरी में इंक्रीमेंट करवाना चाह रहे हैं, तो कुछ ज्योतिष उपायों से आपको फायदा हो सकता है. आइए, जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से नौकरी में पदोन्नति प्राप्त करने के लिए ज्योतिष उपाय

विज्ञापन

Jyotish Upay For Salary Increment: कौन सा व्यक्ति ऐसा होगा जो यह नहीं चाहेगा कि उसे अपने कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिले और उसकी आय में वृद्धि हो. इसके लिए लोग अनेक प्रयास करते हैं. फिर भी, कई बार प्रयासों के बावजूद संतोषजनक परिणाम नहीं मिल पाते. ज्योतिष के अनुसार, इसके पीछे हमारे ग्रह और नक्षत्रों का प्रभाव होता है. यदि इन ग्रहों और नक्षत्रों में सुधार किया जाए, तो व्यक्ति की कई समस्याओं का समाधान संभव है. आइए, जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से नौकरी में पदोन्नति प्राप्त करने के लिए ज्योतिष उपाय

प्रोमोशन के लिए करें ये ज्योतिष उपाय

प्रभावी प्रमोशन के लिए प्रतिदिन सात प्रकार के अनाज (तिल, केड़ाव, मूंग, धान, जौ, गेहूं और चना) पक्षियों को दें. इनमें ज्वार, मक्का, चावल आदि भी शामिल किए जा सकते हैं. ध्यान रखें कि अनाज के दाने अपनी छत पर न डालें. इसके अतिरिक्त, हर गुरुवार को गरीब और जरूरतमंद व्यक्तियों को पीली वस्तुएं जैसे पीले फल या कपड़े दान करें. ऐसा करने से आपके बॉस के साथ अच्छे संबंध स्थापित होते हैं और करियर में उन्नति के नए अवसर मिलते हैं.

Dhanteras 2024 Tips: धनतेरस पर इन चीजों की खरीदारी होती है अशुभ, मिल सकता है ये दुष्प्रभाव

सैलरी इंक्रीमेंट करवाने के लिए उपाय

सैलरी इंक्रीमेंट याा वेतन वृद्धि के लिए सूखे नारियल में चीनी भरकर किसी सुनसान स्थान पर दबा दें. इससे लाभ प्राप्त हो सकता है.


यदि कुंडली में राहु-केतु की स्थिति खराब है, तो जातक को मोरपंख से बने आभूषण या किसी अन्य रूप में मोरपंख का उपयोग करना चाहिए. 24 मोरपंख की गांठ से सिर पर राहु काल में हवा लगाने से भी इस दोष का निवारण संभव है.

शनिदेव की कृपा से भी हो सकता है इंक्रीमेंट

शनिवार के दिन अच्छे इंक्रीमेंट के लिए शनि मंदिर में शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें और पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं. इसके बाद, सरसों के तेल का दीपक जलाकर सात बार परिक्रमा करें. इस प्रक्रिया को अपनाने से अप्रेजल में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और शनि मंत्र का जप करने से शनि के नकारात्मक प्रभाव भी कम होते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola