Indira Ekadashi 2024: इस दिन मनाई जाएगी इंदिरा एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त
Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 Sep 2024 11:42 AM
Indira Ekadashi 2024
Indira Ekadashi 2024: पंचांग के अनुसार, साल में कुल 24 एकादशी तिथियां पड़ती हैं। इन्हीं में से एक है पितृपक्ष के दौरान पड़ने वाली इंदिरा एकादशी. आइए जानें इंदिरा एकादशी कब है और इसका शुभ मुहूर्त क्या है
Indira Ekadashi 2024: सनातन धर्म मे अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को इंदिरा एकादशी कहा जाता है. हिन्दु धर्म में इंदिरा एकादशी का खास महत्व है. क्योंकि यह एकादशी भगवान विष्णु और पितृ को समर्पित होता है. इस दिन पितृ के निमित्त श्राद्ध, तर्पण करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है. मान्यता यह है की इस दिन व्रत रखकर विधि विधान के साथ भगवान विष्णु की पूजा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही पितृ के नाम से दान करने से मोक्ष मिलता है.
Pitra Dosh Upay: पितृ दोष निवारण के लिए धारण करें ये रत्न
कब से शुरू हो रही है एकादशी तिथि ?
27 नवंबर दोपहर 01 बजकर 44 मिनट में आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत हो रहा है. इसका समापन अगले दिन यानी 28 नवंबर दोपहर 03 बजकर 12 मिनट मे होगा. इसलिए उदयातिथि के अनुसार 28नवंबर को ही एकादशी का व्रत रखा जायेगा.
पूजा के क्या है शुभ मुहूर्त ?
एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 23 मिनट से लेकर दोपहर 02 बजकर 52 मिनट तक है. इस पूजा के मुहूर्त मे ब्रह्म मुहूर्त और विजय मुहूर्त शामिल है.
क्या महत्व है इंदिरा एकादशी का ?
इंदिरा एकादशी के दिन व्रत अवश्य रखना चाहिए और व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा आराधना करनी चाहिए.ऐसा करने से सभी प्रकार के दुखो का नाश होता है. जीवन में सुख समृद्धि की वृद्धि होती है. इसके साथ ही इस दिन पितृ के नाम से दान अवश्य करे उन्हें विष्णुधाम की प्राप्ति होती है.
बन रहा है कई शुभ योग
इंदिरा एकादशी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और शिववास जैसे शुभ तिथि रहने वाला है. जिसके वजह इस दिन का महत्वा और भी ज्यादा बढ़ जाता है.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










