Hunter Moon 2024: एक दूसरे के करीब आएंगे धरती और चंद्रमा, आज पूर्णिमा पर आसमान में दिखेगा हंटर मून का अद्भुत नजारा
Published by : Shaurya Punj Updated At : 17 Oct 2024 9:12 AM
Hunter Moon 2024
Hunter Moon 2024: चंद्रमा और पृथ्वी एक-दूसरे के अत्यंत निकट आने वाले हैं. यह दृश्य आज 17 अक्टूबर की संध्या को खुली आंखों से देखा जा सकेगा.
Hunter Moon 2024: आज 17 अक्टूबर 2024 को एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना आसमान में प्रकट होने वाली है. इसका सभी को लंबे समय से इंतजार था. इस वर्ष पहले ही तीन अद्भुत सुपरमून देखे जा चुके हैं. लेकिन, आज हंटर मून देखने का अवसर मिलेगा. अक्टूबर का हंटर मून सबसे निकटतम और सबसे बड़ा होगा.
पूर्णिमा पर हंटर मून
बिना चमक और आकार के मापे, “सामान्य” पूर्णिमा और सुपर पूर्णिमा के बीच का अंतर पहचानना कठिन हो सकता है। वास्तव में, यह औसत पूर्णिमा (वर्ष 1550-2650 के बीच) से केवल 6%-7% बड़ा होता है.
Dhanteras 2024 Date: इस दिन है धनतेरस, जानें धन्वंतरी पूजन का शुभ मुहूर्त
Karwa Chauth Sargi Time 2024: इस मुहूर्त में करें करवा चौथ की सरगी, जानें मुहूर्त और विधि
सूपर मून क्या है ?
जब चंद्रमा अपनी कक्षा में पृथ्वी के सबसे निकट होता है, तब उसे सूपर मून कहा जाता है. 17 अक्टूबर को चंद्रमा पृथ्वी की कक्षा में अपने निकटतम बिंदु, जिसे पेरिगी कहा जाता है, पर पहुंच जाएगा. इस स्थिति के कारण चंद्रमा सामान्य पूर्णिमा की तुलना में बड़ा दिखाई देगा. सूपर मून का चंद्रमा पूर्णिमा के चंद्रमा से लगभग 15 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत अधिक चमकीला होता है.
हंटर मून क्यों कहा जाता है ?
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हंटर मून का नाम पश्चिमी देशों में प्रचलित है. प्राचीन काल में यह शिकारियों के लिए एक संकेत था कि उन्हें सर्दियों की तैयारी शुरू करनी चाहिए. कहा जाता है कि कई सौ साल पहले शिकारी सर्दियों के लिए मांस को संग्रहित करते थे और वे हंटर मून के बाद अपने शिकार की शुरुआत करते थे, क्योंकि यह सर्दियों के आगमन का संकेत माना जाता था.
सुपरमून को कब और किस प्रकार देखा जाए?
सुपरमून को देखने का सर्वोत्तम समय सूर्यास्त के तुरंत बाद होता है, जब यह आकाश में अपेक्षाकृत निम्न स्थिति में होता है. यद्यपि यह सुपरमून विश्वभर में दिखाई देगा, लेकिन विभिन्न स्थानों पर इसके देखने का समय भिन्न होगा. भारत में, यह 17 अक्टूबर की शाम 4:56 बजे अपने उच्चतम बिंदु पर होगा. आप इस सुपरमून को 18 अक्टूबर की शाम तक देख सकते हैं, हालाँकि तब तक इसका आकार कम हो चुका होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










