सूर्य ग्रहण के बाद घर की शुद्धि कैसे करें? अपनाएं ये 5 आसान उपाय

Updated at : 07 Feb 2026 4:53 PM (IST)
विज्ञापन
Surya Grahan 2026

सूर्य ग्रहण 2026

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण के समय घर और वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा फैलने की मान्यता है, जिससे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ने का खतरा माना जाता है. यहां हमने कुछ उपाय बताए हैं, जिनका उपयोग आप सूर्य ग्रहण के बाद घर को शुद्ध करने के लिए कर सकते हैं.

विज्ञापन

Surya Grahan 2026: हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है. मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य से नकारात्मक ऊर्जा निकलती है, जिसका अशुभ प्रभाव हमारे आसपास के वातावरण और घर पर पड़ता है. यही कारण है कि सूतक काल की समाप्ति और ग्रहण खत्म होने के बाद घर की साफ-सफाई और शुद्धिकरण पर विशेष जोर दिया जाता है. वैसे तो साल 2026 के फरवरी महीने में लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, इसलिए इसका कोई प्रभाव भारत पर नहीं पड़ेगा. लेकिन जो लोग उन जगहों पर रहते हैं जहां यह ग्रहण दिखाई देगा, वे ग्रहण के बाद घर में फैली नकारात्मकता को खत्म करने के लिए कुछ सरल उपाय कर सकते हैं.

सूर्य ग्रहण के बाद करें ये उपाय

1. घर में गंगाजल का छिड़काव

सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करें और फिर एक बर्तन में गंगाजल लेकर पूरे घर में उसका छिड़काव करें. विशेष रूप से घर के कोनों, रसोई और मंदिर में छिड़काव करना न भूलें. मान्यता है कि इससे वातावरण में मौजूद नकारात्मकता दूर होती है.

2. नमक के पानी से पोंछा लगाना


वास्तु शास्त्र के अनुसार नमक नकारात्मक ऊर्जा को सोखने की क्षमता रखता है. ग्रहण के बाद घर की फर्श साफ करते समय पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक मिला लें. इस पानी से घर के हर हिस्से में पोंछा लगाएं. इससे घर की सूक्ष्म अशुद्धियां दूर होती हैं और सकारात्मकता का संचार होता है.

3. मंदिर और मूर्तियों की सफाई

ग्रहण खत्म होने के बाद भगवान की मूर्तियों को गंगाजल या पवित्र जल से स्नान कराएं. मंदिर के कपड़े बदलें और पूरे पूजा स्थल की अच्छी तरह सफाई करें. इसके बाद धूप-दीप जलाकर आरती अवश्य करें.

4. तुलसी के पत्तों का प्रयोग और दान


ग्रहण से पहले खाने-पीने की चीजों में डाले गए तुलसी के पत्तों को हटा दें. ग्रहण के बाद घर की शुद्धि के साथ-साथ दान का भी विशेष महत्व होता है. सामर्थ्य अनुसार अनाज, काले तिल या कपड़ों का दान करना शुभ माना जाता है, जो ग्रहण के दोषों को कम करने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें: Surya Grahan 2026: इस दिन लग रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत में ‘रिंग ऑफ फायर’ दिखाई देगा या नहीं

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola