Happy Jitiya Vrat 2024 Wishes: संतान को मिले लंबी उम्र... आज जितिया व्रत, यहां से भेजें बधाई
Published by : Shaurya Punj Updated At : 25 Sep 2024 11:27 AM
Happy Jitiya Vrat 2024 Wishes
संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, उज्जव भविष्य और निरोगी काया के लिए हिंदू धर्म में जितिया के व्रत को महत्वपूर्ण माना गया है. माताओं और बहनों को यहां से भेजें शुभकामना संदेश
Happy Jitiya Vrat 2024 Wishes, quotes in hindi: आज जितिया व्रत रखा जा रहा है. महिलाएं आज के दिन निर्जला व्रत रख रहीं हैं. जितिया या जिवित्पुत्रिका व्रत महिलाएं संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि की कामना के साथ करती हैं. इस व्रत को निर्जला रखा जाता है. आज आप खास अंदाज में माताओं और अपनी सहेलियों को जितिया की शुभकामना संदेश भेज सकती हैं.
Happy Jitiya Vrat 2024 Wishes: तुम हो घर की रौनक …
तुम हो घर की रौनक,
मन की मधुरता हो तुम,
सदा सलामत रहो,
परिवार का गौरव हो तुम,
जितिया 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं
Happy Jitiya Vrat 2024 Wishes: बच्चों की लंबी उम्र …
आपके बच्चों की उम्र लंबी हो,
स्वास्थ्य उत्तम रहे,
जीवित्पुत्रिका व्रत 2024 की हार्दिक बधाई

Happy Jitiya Vrat 2024 Wishes: संतान के लिए सुख-समृद्धि
संतान को मिले लंबी उम्र,
आपके जीवन में सुख और समृद्धि का आगमन हो,
जितिया व्रत 2024 की ढेर सारी शुभकामनाएं
Happy Jitiya Vrat 2024 Wishes: बच्चों के लिए स्वास्थ्य का आशीर्वाद
बच्चों के लिए स्वास्थ्य का आशीर्वाद लाए,
आप और आपके परिवार को,
जितिया पर्व 2024 की हार्दिक बधाई
Also Read: Jivitputrika Vrat 2024: जीवित्पुत्रिका व्रत की कब से हुई थी शुरूआत, जानें
Happy Jitiya Vrat 2024 Wishes: जितिया का पावन दिन है
आज जितिया का पावन दिन है,
मां ने अपने लाडले के लिए निर्जला व्रत रखा है,
उसकी उम्र लंबी हो, वह खुशहाल और निरोग रहे,
यही मां की हर वर्ष की कामना है
जितिया पर्व 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं
Happy Jitiya Vrat 2024 Wishes: कर्पूरगौरं करुणावतारं
कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्.
सदा बसन्तं हृदयारविन्दे भवं भवानीसहितं नमामि.
जीवित्पुत्रिका व्रत 2024 की शुभकामनाएं
Also Read: Jitiya Vrat 2024: आज महिलाएं रखेंगी संतान के लिए जितिया व्रत, इन नियमों का रखें ध्यान
Happy Jitiya Vrat 2024 Wishes: आप सदैव सुरक्षित रहें
आप सदैव सुरक्षित रहें
आप सदैव सुरक्षित रहें
यह मां की प्रार्थना है
आपको भी इसे करना होगा
मां की पूरी आशा है
आगे बढ़ते रहें
प्रगति के मार्ग पर
यही मां की इच्छा है।
आपके व्रत का तप फलित हो,
भगवान आपके ऊपर कृपा करें
आपके घर में समृद्धि आए
जीवित्पुत्रिका व्रत 2024 की शुभकामनाएं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










