ePaper

इस भगवान को पसंद है चॉकलेट, प्रसाद के रूप में होता है वितरित

Updated at : 09 Feb 2025 9:27 AM (IST)
विज्ञापन
इस भगवान को पसंद है चॉकलेट, प्रसाद के रूप में होता है वितरित

Happy Chocolate Day 2025: आज चॉकलेट डे मनाया जा रहा है और हम इस खास मौके पर एक ऐसे भगवान के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें चाव का भोग लगाते हैं.

विज्ञापन

Happy Chocolate Day 2025: आज वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन चॉकलेट डे मनाया जा रहा है. आज यहां हम आपको बताने वाले हैं की किस भगवान को चॉकलेट का भोग लगाया जाता है. भारत के वेनिस के नाम से प्रसिद्ध अलेप्पी में स्थित थेक्कन पलानी बालसुब्रमण्यम मंदिर एक अनोखा मंदिर है, जहां भक्त भगवान मुरुगन को चॉकलेट अर्पित करते हैं. उनकी पूजा के उपरांत, वही चॉकलेट प्रसाद के रूप में भक्तों में वितरित की जाती है.

भगवान मुरुगन के बालरूप की होती है पूजा

इस मंदिर में भगवान मुरुगन के बालरूप की पूजा की जाती है, जिन्हें ‘मंच मुरगन’ के नाम से जाना जाता है. हिन्दू धर्मग्रंथों के अनुसार, मुरुगन को सुब्रमण्यम और कार्तिकेय के नाम से भी संबोधित किया जाता है, जो भगवान शिव और देवी पार्वती के पुत्र हैं.

विभिन्न जातियों और समुदायों के लोग आते हैं

श्रद्धालु अपनी आस्था और विश्वास के अनुसार विभिन्न जातियों, समुदायों और धर्मों से भगवान मुरगन की कृपा प्राप्त करने के लिए डब्बे भर-भरकर चॉकलेट लाते हैं.

ऐसे शुरू हुई थी परंपरा

स्थानीय निवासियों के अनुसार, पहले केवल बच्चे ही चॉकलेट चढ़ाते थे, लेकिन अब सभी आयु और वर्ग के लोग इस परंपरा में भाग लेते हैं. यह माना जाता है कि भगवान मुरगन के बालक स्वरूप को चॉकलेट पसंद है, इसी धारणा के चलते यह दिलचस्प रिवाज प्रारंभ हुआ होगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola