Happy Akshaya Tritiya 2025 Wishes: पावन पर्व अक्षय तृतीया पर अपनों को भेजें शुभकामनाओं की मिठास

Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Apr 2025 4:54 PM

विज्ञापन

Happy Akshaya Tritiya 2025 Wishes

Happy Akshaya Tritiya 2025 Wishes: कल यानी 30 अप्रैल 2025 को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा, जिसे अखातीज के नाम से भी जाना जाता है. कहा जाता है कि यह दिन अबूझ मुहूर्त है, इसलिए इस दिन किसी भी शुभ कार्य को किया जा सकता है. आप इस अवसर पर अपने मित्रों और परिवार के सदस्यों को शानदार उद्धरण, संदेश और तस्वीरों के माध्यम से शुभकामनाएं दे सकते हैं.

विज्ञापन

Happy Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया का पर्व कल 30 अप्रैल को मनाया जाएगा. इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा का महत्व है. इसके साथ ही गणेश जी और कुबेर महाराज की पूजा करना भी लाभकारी माना जाता है. इस दिन बिना शुभ मुहूर्त देखे कोई कार्य करने से वह सफल होता है. इस अक्षय तृतीया के विशेष अवसर पर, आप अपने प्रियजनों और शुभचिंतकों को शुभकामनाएं भेजकर उनके इस दिन को खास बना सकते हैं.

Happy Akshaya Tritiya 2025: इस शुभ अवसर पर …

अक्षय तृतीया के इस शुभ अवसर पर,
ईश्वर आपको अटूट सुख, अक्षय समृद्धि और अपार सफलता प्रदान करें.
शुभ अक्षय तृतीया 2025

Akshaya Tritiya 2025: बिना सोना खरीदे भी बनाएं अक्षय तृतीया को यादगार

Happy Akshaya Tritiya 2025: दमके आपका जीवन …

सोने-सा दमके आपका जीवन, चांदी-सी चमके आपकी मुस्कान,
अक्षय तृतीया लाए खुशियाँ अनगिनत, और हर दिन हो त्यौहार के समान!
अक्षय तृतीया 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Akshaya Tritiya 2025: शुभ कर्मों का पर्व है अक्षय तृतीया …

दान, धर्म और शुभ कर्मों का पर्व है अक्षय तृतीया,
इस दिन किया गया एक छोटा सा पुण्य भी अक्षय फल देता है.
अक्षय तृतीया 2025 की ढेरों मंगलकामनाएं

Happy Akshaya Tritiya 2025: हर कार्य फलदायी होगा …

आज के दिन आरंभ किया गया हर कार्य फलदायी होगा,
मन में विश्वास और हाथों में कर्म हो तो जीवन अक्षय हो जाएगा!
अक्षय तृतीया 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं!

Happy Akshaya Tritiya 2025: जीवन में सफलता की नई शुरुआत …

अक्षय तृतीया लाए आपके जीवन में सफलता की नई शुरुआत,
हर दिन हो उजासमय और हर क्षण मंगलमय!
अक्षय तृतीया 2025 की शुभकामनाएं

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola