क्या आपका नाम H अक्षर से शुरू होता है? जानिए किस देवता की पूजा से चमकेगा भाग्य
Published by : Shaurya Punj Updated At : 17 May 2025 7:07 AM
H Name Astrology
H Name Astrology: अक्षर H में कई खास बातें छिपी हैं. इस नाम वाले लोगों की बौद्धिक क्षमता कमाल की होती है. आइए जानते हैं H अक्षर यानी हिंदी में ह अक्षर के नाम वालों को किस देवता की पूजा करनी चाहिए और किस क्षेत्र में करियर बनाना चाहिए.
H Name Astrology: क्या आपने कभी सोचा है कि आपके नाम के पहले अक्षर का आपकी किस्मत, सोचने के तरीके और करियर पर असर पड़ सकता है? अगर आपका नाम “H” अक्षर से शुरू होता है तो यह लेख आपके लिए खास है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हमारे नाम का पहला अक्षर सिर्फ एक पहचान नहीं, बल्कि हमारे व्यक्तित्व, ग्रहों के प्रभाव और जीवन की दिशा को भी दर्शाता है. “H” अक्षर से शुरू होने वाले नाम वाले लोगों पर विशेष रूप से चंद्र ग्रह का प्रभाव होता है, जो भावनाओं, मानसिक संतुलन और निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित करता है. यही वजह है कि H नाम वाले लोग अक्सर बेहद संवेदनशील, मेहनती और दूसरों की मदद करने वाले होते हैं, लेकिन कई बार यह लोग भावनाओं में बहकर निर्णय लेते हैं या जल्द निराश हो जाते हैं.
H अक्षर से नाम वाले किस देवता की करें पूजा?
ज्योतिष के मुताबिक, H अक्षर वालों पर चंद्र ग्रह का प्रभाव ज्यादा होता है. इनके लिए भगवान शिव की पूजा सबसे शुभ मानी जाती है. शिव जी को प्रसन्न करने से इनकी मानसिक शांति बनी रहती है, आत्मविश्वास बढ़ता है और करियर में तरक्की के मौके मिलते हैं. H नाम वाले लोग भावुक, मेहनती, लेकिन कभी-कभी जल्दी निराश हो जाते हैं. ऐसे में शिव जी की उपासना इन्हें मानसिक शक्ति और जीवन में स्थिरता प्रदान करती है.
जानें Vat Savitri Vrat और करवा चौथ में अंतर
करियर में सफलता पाने के लिए H नाम वालों के 5 जबरदस्त उपाय
रोज सुबह शिव जी को जल अर्पित करें
हर सोमवार और रोजाना सुबह स्नान के बाद शिवलिंग पर जल चढ़ाएं. “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें. यह आपकी सोच को स्पष्ट बनाएगा और फोकस बढ़ाएगा.
चांदी का चंद्र यंत्र घर या वर्कप्लेस पर रखें
चंद्रमा से जुड़ी ऊर्जा को संतुलित करने के लिए चांदी का चंद्र यंत्र या चंद्रमणि अपने पास रखें. इससे निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी.
सफेद चीजों का दान करें
सोमवार को दूध, चावल, या सफेद वस्त्र किसी जरूरतमंद को दान करें. इससे चंद्र दोष कम होगा और करियर में स्थायित्व आएगा.
सोने से पहले आत्ममंथन करें
दिनभर की घटनाओं पर 5 मिनट ध्यान लगाएं. यह आदत आपकी आत्म-जागरूकता को बढ़ाएगी और अगली बार गलतियों को दोहराने से रोकेगी.
हर शुक्रवार माता पार्वती की पूजा करें
शिव-पार्वती दोनों की कृपा से जीवन में संतुलन और सफलता आती है. प्रेम, संबंध, और ऑफिस में सामंजस्य बढ़ाने के लिए यह उपाय कारगर रहेगा.
H अक्षर से नाम वाले लोगों के लिए शिव जी की उपासना और ऊपर दिए गए उपाय न केवल मानसिक बल देंगे, बल्कि करियर और निजी जीवन में आने वाली रुकावटों को भी दूर करेंगे. हर इंसान की कुंडली अलग होती है, लेकिन ये सामान्य उपाय आपको आगे बढ़ने की राह में मदद जरूर करेंगे. तो अगर आप भी H अक्षर से हैं, तो आज से ही इन उपायों को अपनाइए और अपने करियर में नई ऊंचाइयां छूने की शुरुआत कीजिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










