आज गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को अर्पित करें ये चीजें, समस्याएं हो जाएंगी छूमंतर

Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Jan 2025 5:00 AM

विज्ञापन

Guruwar Upay in Hindi

Guruwar Upay: गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक की सभी इच्छाएं शीघ्रता से पूरी होती हैं, ऐसा धार्मिक विश्वास है. ज्योतिष शास्त्र में भी गुरुवार को विशेष उपाय करने का महत्व बताया गया है. इन उपायों के माध्यम से धन से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जा सकता है. यदि आप आर्थिक कठिनाइयों से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को कुछ विशेष वस्तुएं अर्पित करना न भूलें.

विज्ञापन

Guruwar Upay: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु के लिए समर्पित है. इस दिन नारायण के भक्त उपवास रखते हैं और श्री हरि की विधिपूर्वक पूजा करते हैं. जिन व्यक्तियों की कोई इच्छा पूरी नहीं हो रही है, वे गुरुवार का व्रत आरंभ कर सकते हैं. कहा जाता है कि गुरुवार का व्रत करने से विष्णु जी अपने भक्तों की सभी अधूरी इच्छाओं को पूरा करते हैं. इसके अतिरिक्त, गुरुवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन की सभी समस्याओं से मुक्ति मिलती है. आइए जानते हैं कि आज के दिन क्या करना शुभ और फलदायी रहेगा.

Aaj Ka Rashifal 16 January 2025: तुला राशि वालों को नौकरी में बदलाव की संभावना है, जानें आज 16 जनवरी 2025 का राशिफल

गुरुवार भगवान विष्णु को अर्पित करें ये चीजें

  • यदि आप भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो पूजा के दौरान उन्हें श्रीफल का अर्पण अवश्य करें. भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को श्रीफल अत्यंत प्रिय है. आप एकाक्षी नारियल भी अर्पित कर सकते हैं. श्रीफल अर्पित करने से भगवान विष्णु शीघ्र प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा साधक पर बरसती है. भगवान विष्णु की कृपा से साधक को सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है.
  • यदि आप धन संबंधी समस्याओं का समाधान करना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन पूजा के समय भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को तुलसी की मंजरी अर्पित करें. भगवान विष्णु को तुलसी माता बहुत प्रिय है. तुलसी मंजरी अर्पित करने से भगवान विष्णु शीघ्र प्रसन्न होते हैं, जिससे साधक की आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं. इसके साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है.
  • यदि आप अपने जीवन में प्रगति और उन्नति की कामना रखते हैं, तो गुरुवार के दिन पूजा के दौरान भगवान विष्णु को चावल की खीर अर्पित करें. इस उपाय के माध्यम से साधक को सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
  • भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए गुरुवार को पूजा के समय लक्ष्मी नारायण जी को गांठ वाली हल्दी अर्पित करना न भूलें. भगवान विष्णु को हल्दी अत्यंत प्रिय है. पूजा के बाद हल्दी को पीले कपड़े में बांधकर घर की तिजोरी में रख दें. इस उपाय से आपकी आय में वृद्धि होने की संभावना बढ़ जाती है.
विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola