Guru Purnima 2024 Date: सवार्थ सीधी योग में है गुरु पूर्णिमा, जानें शुभ समय
Published by : Shaurya Punj Updated At : 04 Jul 2024 1:31 PM
Guru Purnima 2024
Guru Purnima 2024: हिंदू धर्म में 21 जुलाई 2024 को गुरु पूर्णिमा का पर्व बड़े ही उत्साह, पूरे विधि विधान और गुरु को समर्पित होकर मनाया जाएगा.
Guru Purnima 2024 Date: गुरु पूर्णिमा, जिसे व्यास पूर्णिमा और वेद व्यास जयंती के नाम से भी जाना जाता है, हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है. यह पर्व प्रति वर्ष आषाढ़ मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है. इस वर्ष गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई 2024 को रविवार के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग में पड़ रही है.
सर्वार्थ सिद्धि योग एक विशेष योग है जिसमें किया गया कोई भी कार्य विशेष फल प्रदान करता है. इस दिन गुरुओं की पूजा करना और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना अत्यंत शुभ माना जाता है. गुरु को ज्ञान और ज्ञानोदय का प्रतीक माना जाता है. इस दिन गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनके मार्गदर्शन का स्मरण करने का अवसर होता है. गुरु पूर्णिमा के दिन गुरुओं की पूजा करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने से ज्ञान, शिक्षा, सफलता, समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है.
July 2024 Grah Gochar: जुलाई में होगा इन राशियों का परिवर्तन, जानें किन पर होगा विशेष प्रभाव
स्वार्थ सिद्धि योग का समय
पंचांग के अनुसार 21 जुलाई 2024 को सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह ब्रह्म मुहूर्त में 05 बजकर 33 मिनट से प्रारंभ होकर पुरे दिन रहेगा.
गुरु पूर्णिमा का धार्मिक महत्व
यह पर्व ऋषि वेद व्यास को समर्पित है, जिन्होंने महाभारत, वेद, पुराण और अनेक धार्मिक ग्रंथों की रचना की थी. इस दिन गुरुओं की पूजा की जाती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है. हिंदू धर्म में गुरु को ज्ञान, ज्ञानोदय और आध्यात्मिक मार्गदर्शन का प्रतीक माना जाता है. इस दिन शिक्षक, माता-पिता और गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाती है.
सर्वार्थ सिद्धि योग में गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व
सर्वार्थ सिद्धि योग में किया गया कोई भी कार्य विशेष रूप से शुभ माना जाता है और इच्छा पूर्ति में सहायक होता है. इस दिन गुरुओं की पूजा करने से ज्ञान, शिक्षा, सफलता, समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है. दान-पुण्य करने से पुण्य की वृद्धि होती है और नकारात्मकता दूर होती है.
जन्मकुंडली से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










