Guru Margi 2026: वृषभ-मीन समेत इन राशि वालों के लिए मार्च रहेगा लकी, देव गुरु बृहस्पति दे रहे खुशखबरी का बड़ा सिग्नल!

Guru Margi 2026: 11 मार्च 2026 से बृहस्पति के मार्गी होते ही जीवन में प्रगति, ज्ञान और सौभाग्य के नए द्वार खुलेंगे. खासतौर पर सिंह, वृषभ और मीन राशि के लोगों के करियर, धन और धर्म से जुड़े मामलों में बड़े सकारात्मक परिणाम मिलेंगे.
Guru Margi 2026: देवगुरु बृहस्पति इस समय मिथुन राशि में वक्री अवस्था यानि उलटी चाल चल रहे हैं. 120 दिनों तक उलटी चाल चलने के बाद बृहस्पति 11 मार्च 2026 को मार्गी हो जाएंगे और इसी दिन से उनकी सीधी चाल शुरू होगी. बृहस्पति का मार्गी होना ज्योतिष में अत्यंत शुभ माना जाता है, क्योंकि यह ग्रह ज्ञान, धर्म, शिक्षा, दान-पुण्य, धन और जीवन में निरंतर वृद्धि का कारक हैं. ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने बताया कि बृहस्पति के मार्गी होते ही कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे, लेकिन सिंह, वृष और मीन राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ रहने वाला है.
Guru Margi 2026: सिंह राशि को मिलेगा लाभ और प्रेम सुख
सिंह राशि के लोगों के लिए गुरु बृहस्पति 11वें भाव में मार्गी होंगे. ज्योतिष में 11वां भाव आय, लाभ, इच्छाओं की पूर्ति, सामाजिक प्रतिष्ठा और नेटवर्क का संकेत देता है. बृहस्पति के मार्गी होते ही लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे. इस दौरान आमदनी में बढ़ोतरी के योग बनेंगे. प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी, पार्टनर के साथ बेहतर समझ बनेगी और पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं. विवाहित जातकों के दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन, नई जिम्मेदारी या वेतन वृद्धि के अवसर मिलेंगे. बड़े भाई-बहनों और प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा. समाज में आपकी पहचान मजबूत होगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगी.
गुरु की सीधी चाल से धन, परिवार और प्रेम में बढ़ेगी खुशहाली
वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरु बृहस्पति दूसरे भाव में मार्गी होंगे. दूसरा भाव धन, परिवार, वाणी और संचित संपत्ति से जुड़ा होता है. गुरु की सीधी चाल से आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, इस समय रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है और बचत में भी इजाफा हो सकता है. पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और रिश्तों में मधुरता आएगी. आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा. लव लाइफ में भी आपसी समझ बढ़ेगी और संबंधों में गर्माहट आएगी. शिक्षा, सलाह, अध्यापन या ज्ञान से जुड़े कार्यों में अच्छे परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं.
मीन राशि वालों को घर-परिवार और पढ़ाई में लाभ
मीन राशि के चौथे भाव में देव गुरु बृहस्पति मार्गी होंगे. चतुर्थ भाव को सुख, माता, घर, वाहन, संपत्ति और मानसिक शांति का प्रतीक माना जाता है. देव गुरु की कृपा से घरेलू जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे और परिवार में खुशहाली बनी रहेगी. इस समय नया घर, वाहन या जमीन-जायदाद खरीद सकते हैं. परिवार का माहौल सुखद रहेगा. विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा, पढ़ाई में मन लगेगा और अच्छे परिणाम मिलने की संभावनाएं बढ़ेंगी.
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read: Rashifal: आपकी असली राशि कौन-सी है? नाम से या जन्मतिथि वाली, कौन बताता है सही और सटीक भविष्यफल?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राधेश्याम कुशवाहा
राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










