Rashifal: आपकी असली राशि कौन-सी है? नाम से या जन्मतिथि वाली, कौन बताता है सही और सटीक भविष्यफल?

Updated at : 20 Jan 2026 4:48 PM (IST)
विज्ञापन
Rashifal

जानिए अपनी राशि का नाम

Rashifal: यदि आप अपने जीवन से जुड़ी सही, सटीक और भरोसेमंद भविष्यफल जानना चाहते हैं, तो जन्मतिथि के आधार पर देखा गया राशिफल ही सबसे बेहतर है. नाम के आधार पर किया गया राशिफल केवल सामान्य संकेत देता है, जबकि जन्मतिथि से निकाला गया राशिफल ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर आपके जीवन के हर महत्वपूर्ण पहलू को सही सही बताता हैं.

विज्ञापन

Rashifal: जब भविष्यफल या राशिफल जानने की बात आती है, तो सबसे पहले मन में यह सवाल उठता है कि राशिफल नाम से देखें या जन्मतिथि से. जन्मतिथि के आधार पर निकाला गया राशिफल अधिक सटीक और भरोसेमंद होता है.

Rashifal: भविष्यफल और राशिफल के लिए नाम से बेहतर जन्मतिथि क्यों?

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने बताया कि जन्मतिथि के आधार पर निकाला गया राशिफल ग्रहों और नक्षत्रों की वास्तविक स्थिति पर आधारित होता है, इसलिए यह अधिक सटीक और भरोसेमंद माना जाता है. वहीं नाम के आधार पर राशिफल केवल सामान्य संकेत देता है और जीवन की पूरी तस्वीर नहीं दिखा पाता है.

नाम के आधार पर राशिफल कितना सही होता है?

नाम के आधार पर राशि का निर्धारण आमतौर पर नाम के पहले अक्षर से किया जाता है. यह एक पारंपरिक तरीका है, जिसे पंडित अपनाते हैं, लेकिन इसमें केवल सामान्य अनुमान लगाया जाता है. नाम कई कारणों से बदल भी सकता है, जैसे-उपनाम जोड़ना, नाम सुधार या निकनेम. इसलिए नाम के आधार पर देखा गया राशिफल पूरी तरह सटीक नहीं होता हैं.

जन्मतिथि के आधार पर राशि क्यों होती है ज्यादा सटीक?

ज्योतिष में राशि का निर्धारण जन्मतिथि यानी दिन, महीना और वर्ष के आधार पर किया जाता है. इस गणना में जन्म के समय ग्रहों और नक्षत्रों की वास्तविक स्थिति देखी जाती है, जो व्यक्ति के स्वभाव, करियर, रिश्ते और भविष्य पर सीधा असर डालती है. जन्मतिथि से तय की गई राशि को सूर्य राशि और चंद्र राशि कहा जाता है.

सूर्य राशि क्या बताती है?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जन्म के समय सूर्य जिस राशि में होते हैं, वही व्यक्ति की सूर्य राशि होती है. सूर्य राशि यह बताती है कि जन्म के समय सूर्य किस राशि में थे. सूर्य को आत्मा, व्यक्तित्व, आत्मबल और जीवन की दिशा का प्रतिनिधि ग्रह माना जाता है.

चंद्र राशि क्या बताती है?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी व्यक्ति के जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में स्थित होते हैं, वही उसकी चंद्र राशि कहलाती है. चंद्र राशि के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, मन, व्यक्तित्व, मानसिक स्थिति, स्वास्थ्य और जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में संपूर्ण जानकारी मिलती है.

चंद्र राशि कैसे पता करें?

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने बताया कि चंद्र राशि जानने के लिए जन्म की सही जानकारी होना बहुत जरूरी है, इसके लिए आपको अपने जन्म का माह, तिथि, वर्ष, जन्म का सही समय की सटीक गणना करनी होती है. चंद्रमा लगभग हर ढाई दिन में अपनी राशि बदलते हैं, इसलिए जन्म समय में थोड़ी-सी भी गलती चंद्र राशि को बदल सकती है, इसी कारण सही चंद्र राशि जानने के लिए जन्म का सही समय जानना बेहद आवश्यक होता है.

सूर्य राशि और चंद्र राशि में क्या अंतर है?

सूर्य राशि व्यक्ति के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और बाहरी व्यवहार को दर्शाती है, यानी आप दुनिया के सामने कैसे दिखाई देते हैं. वहीं चंद्र राशि आपके मन, भावनाओं, सोच और मानसिक स्थिति को दर्शाती है. इन दोनों राशियों की सही समझ और संतुलन आपके स्वभाव, रिश्तों और जीवन को बेहतर दिशा देने में मदद करता है.

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: Mo- +91 8620920581

जानिए आपकी कौन सी राशि है-

क्रमांकराशि का नामनाम के अक्षर से जानें राशिफल
1मेषचू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
2वृषभई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
3मिथुनका, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा
4कर्कही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
5सिंहमा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
6कन्याटो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
7तुलारा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
8वृश्चिकतो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
9धनुये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
10मकरभो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
11कुंभगू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
12मीनदी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
नाम के पहले अक्षर से जानिए अपनी राशि

अंग्रेजी के पहले लेटर से जानिए अपनी राशि का नाम

NoHoroscope NameLetter Name
1AriesA, L, E
2TaurusB, U, V
3GeminiC, G, K, H
4CancerD, H, M, T
5LeoA, M, L
6VirgoP, T, N, Y
7LibraR, T, D, N
8ScorpioN, M, P, Y
9SagittariusB, F, D, O
10CapricornK, J, G, A
11AquariusS, H, L, A
12PiscesD, C, M, H
अंग्रेजी के पहला लेटर से जानिए राशि का नाम
विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola