Grah Gochar July 2024: जुलाई माह में शुभ योगों से कर्क, तुला और वृश्चिक राशि वालों पर बरसेगी कृपा
Published by : Shaurya Punj Updated At : 08 Jul 2024 9:45 AM
July 2024 Grah Gochar
Grah Gochar July 2024: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, जुलाई माह में ग्रहों के गोचर से कई अद्भुत संयोग का निर्माण होगा. जिससे कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ होगा. आइए जानें
Grah Gochar Bhavishyavani July 2024: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का हमारी राशि और जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. जुलाई 2024 में ग्रहों की स्थिति कुछ खास होने वाली है, जिसका असर खासतौर पर कर्क, तुला और वृश्चिक राशि वालों पर देखने को मिलेगा. ग्रहों की अनुकूल स्थिति से बनने वाले शुभ योग इन राशियों पर धन, समृद्धि, ज्ञान और आध्यात्मिकता में वृद्धि ला सकते हैं.
ग्रहों की चाल
6 जुलाई: बुध और शुक्र ग्रह कर्क राशि में गोचर किए.
17 जुलाई: सूर्य देव भी कर्क राशि में प्रवेश कर लेंगे.
Rahu Nakshatra Gochar 2024: राहु नक्षत्र परिवर्तन से इन राशियों को होगा फायदा
शुभ योगों का निर्माण
बुध और शुक्र ग्रहों की युति से लक्ष्मी-नारायण योग का निर्माण होगा. यह योग धन, समृद्धि, वैभव और भौतिक सुखों में वृद्धि का कारक माना जाता है. शुक्र का प्रबल होना बहुत जरुरी होता है. शुक्र बुध के प्रभाव से व्याक्ति उन्नति करता है.
सूर्य और बुध ग्रहों की युति से बुद्धादित्य योग का निर्माण होगा. यह योग ज्ञान, विद्या, शिक्षा और आध्यात्मिकता में प्रगति का सूचक है.
ज्योतिष में शुक्र
ज्योतिष शस्त्र में शुक्र को प्रेम धन तथा भौतिक सुख सुविधा का कारक माना जाता है. शुक्र के कारण वयोक्ति आनंद अनुभव करते है. समाजिक और कार्य में मान सम्मान तथा एक दूसरे के प्रति आकर्षित करते है. वाणी से सुधार तथा तर्क संगत बहुत ही मजबूर बनता है. व्योहार भी कुशल होता है. शुक्र विवाह प्रेम संबन्ध और धन के कारक है इसलिए शुक्र के कारण वयोक्ति विलाशिता के साथ भौतिकवादी लाभ में रुचि बनता है.
ज्योतिष में बुध
बुध के कारण वयोक्ति के जीवन में व्यापार, प्रबंधन तथा बुद्धि का कारक माना जाता है. आप किसी से टकराव करते है उसमें बुध बचाव करते है आपको सफ़लता की सीढ़ी पर चढ़ाने का कार्य करते है एक दूसरे में संचार शक्ति मजबूत करते है. नवीन विचार को साझा करते है.
राशियों पर प्रभाव
कर्क राशि
आर्थिक लाभ: लॉटरी लगना, पुरस्कार मिलना, विरासत मिलना या शेयर बाजार से फायदा हो सकता है.
करियर में उन्नति: नौकरी में तरक्की, वेतन वृद्धि या नया व्यापार शुरू करने का शुभ समय है.
पारिवारिक सुख: वैवाहिक जीवन में खुशियां, संतान प्राप्ति का योग और घर में सकारात्मक माहौल बन सकता है.
तुला राशि
व्यापार में सफलता: व्यापार में वृद्धि, नए अवसर मिलना और मुनाफे में बढ़ोतरी हो सकती है.
सामाजिक प्रतिष्ठा: समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, नए दोस्त बनेंगे और नेतृत्व क्षमता का विकास होगा.
मानसिक शांति: तनाव कम होगा, चिंता दूर होगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.
वृश्चिक राशि
नए अवसर: शिक्षा में सफलता, विदेश यात्रा का योग बन सकता है या शोध के क्षेत्र में तरक्की मिल सकती है.
आध्यात्मिक जागरण: आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्ति हो सकती है, योग, ध्यान और मंत्र जाप करने में रुचि जाग सकती है.
रचनात्मकता में वृद्धि: कला, संगीत, लेखन या अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है.
उपाय
दान-पुण्य करें, नियमित रूप से पूजा-पाठ करें और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखना महत्वपूर्ण है.
लक्ष्मी-नारायण योग के प्रभाव को बढ़ाने के लिए माँ लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करें.
बुद्धादित्य योग के प्रभाव को बढ़ाने के लिए गायत्री मंत्र का जाप करें और सूर्य देव की उपासना करें.
जन्मकुंडली से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










