Gita Jayanti 2025: आज गीता जयंती और मोक्षदा एकादशी का शुभ संयोग, जरूर करें ये उपाय

Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Dec 2025 6:51 AM

विज्ञापन

गीता जयंती और मोक्षदा एकादशी पर करें ये सारे उपाय

Gita Jayanti 2025: आज गीता जयंती और मोक्षदा एकादशी का दुर्लभ शुभ संयोग बन रहा है. इस पावन दिन भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की उपासना से पापों का क्षय, मोक्ष की प्राप्ति और जीवन में सौभाग्य बढ़ने का आशीर्वाद मिलता है. जानें कौन-से उपाय आज विशेष फल प्रदान कर सकते हैं.

विज्ञापन

Gita Jayanti 2025: 1 दिसंबर 2025, सोमवार का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व लेकर आया है, क्योंकि इस वर्ष मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती दोनों का शुभ संयोग इसी तिथि पर पड़ रहा है. मान्यता है कि इस दिन व्रत, पूजा और साधना से पापों का क्षय होता है और जीवन में शांति, समृद्धि तथा मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है. मोक्षदा एकादशी वह तिथि है जब भगवान विष्णु की आराधना का विशेष फल मिलता है, वहीं इसी दिन श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को श्रीमद्भगवद्गीता का उपदेश दिए जाने की स्मृति में गीता जयंती भी मनाई जाती है. दोनों पर्वों का एक ही दिन पड़ना अत्यंत शुभ माना गया है, जिससे भक्तों पर संयुक्त कृपा के वर्षा होती है.

सुख की प्राप्ति के उपाय

इस विशेष संयोग पर यदि कोई जीवन में सुख चाहता है तो सुबह भगवान दामोदर (विष्णु) को सिंदूर अर्पित करें और ‘ऊँ गोविंदाय नमः’ तथा ‘ऊँ वामनाय नमः’ मंत्र का 11 बार जाप करें. धार्मिक मान्यता अनुसार इस उपाय से घर-परिवार में सुख और आनंद बढ़ता है.

धन और समृद्धि के उपाय

धन वृद्धि के इच्छुक भक्त 1 दिसंबर को भगवान दामोदर को कमल गट्टे अर्पित करें. साथ ही भगवान विष्णु के त्रिविक्रम और मधुसूदन स्वरूप का स्मरण करें. ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और घर में धान्य की कमी नहीं रहती.

पराक्रम और आत्मविश्वास बढ़ाने का उपाय

यदि आप साहस और पराक्रम में वृद्धि चाहते हैं तो भगवान दामोदर को दो तुलसी पत्र चढ़ाएं और ‘ऊँ माधवाय नमः’ तथा ‘ऊँ नारायणाय नमः’ मंत्र का एक-एक बार जाप करें. यह उपाय आत्मबल और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला माना जाता है.

पारिवारिक समस्याओं से मुक्ति का उपाय

पारिवारिक कलह या तनाव से मुक्ति के लिए भगवान दामोदर को दही–चीनी का भोग लगाएं. साथ ही भगवान विष्णु के केशव और श्रीधर स्वरूप का ध्यान करें. इससे परिवार में चल रही समस्याओं के समाधान का मार्ग बनता है.

प्रेम में सफलता पाने का उपाय

यदि कोई प्रेम संबंध में सफलता चाहता है तो भगवान दामोदर को रोली–चावल का तिलक लगाएं और ‘ऊँ पद्मनाभाय नमः’ तथा ‘ऊँ हृषिकेषाय नमः’ मंत्र का पांच बार जाप करें. मान्यता है कि इससे प्रेम जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलते हैं.

स्वास्थ्य लाभ के उपाय

अच्छे स्वास्थ्य के लिए भगवान दामोदर को हरे मूंग चढ़ाएं और गोविंद तथा माधव स्वरूप का ध्यान करें. इस उपाय से रोगों से मुक्ति और परिवार की सेहत में सुधार होने की मान्यता है.

ये भी पढ़ें: Gita Jayanti 2025: गीता जयंती पर क्यों पढ़ी जाती है श्रीमद्भगवद्गीता? जानें आज का विशेष आध्यात्मिक महत्व

सुखी दांपत्य जीवन के उपाय

सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए भगवान दामोदर को अबीर अर्पित करें और ‘ऊँ त्रिविक्रमाय नमः’ तथा ‘ऊँ मधुसूदनाय नमः’ मंत्र का दो बार जाप करें.

सुरक्षा और सौभाग्य के उपाय

सुरक्षा की प्राप्ति के लिए लाल चंदन चढ़ाएं और वामन तथा नारायण स्वरूप का स्मरण करें. सौभाग्य प्राप्ति के लिए दो हल्दी की गांठ अर्पित करें और ‘ऊँ केशवाय नमः’ तथा ‘ऊँ श्रीधराय नमः’ मंत्र का सात बार जाप करें.

मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती का यह महा-संयोग आध्यात्मिक उन्नति और जीवन सुधार का श्रेष्ठ अवसर माना गया है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola