Ganesh Chaturthi Puja Aarti: जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा ... गणेश चतुर्थी पर जरूर पढ़ें गणेश जी की आरती
गणेश जी की आरती
Ganesh Chaturthi Puja Aarti: गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर भगवान गणेश की आरती का विशेष महत्व है. यहां पढ़ें गणेश जी की प्रसिद्ध आरती के बोल और पूजा के दौरान इसे पढ़ने का सही समय. श्रद्धा से आरती कर पाएं गणपति का आशीर्वाद.
Ganesh Chaturthi Puja Aarti: आज सोमवार को भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि यानी 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है. गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भगवान गणेश की आरती करने से भक्तिमय वातावरण बनता है. यहां पढ़ें गणेश जी की प्रसिद्ध आरती, जिसे पूजा के दौरान श्रद्धापूर्वक गाया जाता है. यहां से पढ़ें गणेश जी की आरती
गणेश जी की आरती
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा। माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा। माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
एकदन्त, दयावन्त, चार भुजा धारी। माथे पर तिलक सोहे, मूषक की सवारी॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा। माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
अंधन को आँख देत, कोढ़िन को काया। बाँझन को पुत्र देत, निर्धन को माया॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा। माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
हार चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा। लड्डूवन का भोग लगे, संत करें सेवा॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा। माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
दीनन की लाज रखो, शम्भु सुतवारी। कामना को पूरा करो, जाऊं बलिहारी॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा। माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
ये भी पढ़ें: Happy Ganesh Chaturthi 2026 Wishes: बप्पा के स्वागत पर अपनों को भेजें ये दिल छू लेने वाले धार्मिक संदेश और शुभकामनाएं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए