Live Updates

Ganesh Chaturthi 2020 Date, Puja Vidhi, Muhurat : देशभर में गणपति की पूजा को लेकर उत्साह, विघ्नहर्ता से मंगलकामना कर रहे हैं भक्त…

Updated:
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi (Ganpati Puja) 2020 Date, Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Timings in India: गणेश चतुर्थी को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है. देश के विभिन्न जगहों में भगवान गणेश की पूजा की जा रही है. कोरोना संकट के बावजूद भक्तों का उत्साह थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोरोना संकट में आयोजन को सीमित रखने के आदेश दिए गए हैं. इसको देखते हुए विशेष सावधानियां बरती जा रही है. दस दिनों तक चलने वाले त्योहार पर गणपति की स्थापना और उनकी पूजा-पाठ का विशेष महत्व है. यह त्योहार पूरे भारतवर्ष में पूरे हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया जाता है. मान्यता है कि भाद्रपद की चतुर्थी के दिन गणेश जी का जन्म हुआ था. गणेश जी को विध्नहर्ता कहा गया है. इनकी पूजा से सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं.

विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर ने की बप्पा की आरती 

मुंबई में गणेश चतुर्थी के मौके पर पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने घर में विघ्नहर्ता की आरती की. इस दौरान उनके परिवार के सदस्य समेत अन्य मौजूद रहे. परिवार के अन्य सदस्यों समेत करीबियों के लिए उनके घर पर लाइव दर्शन की व्यवस्था भी की गयी थी.

मदुरै में विघ्नहर्ता से की मंगलकामना

तमिलनाडु में भी गणेश चतुर्थी पर भक्तों में उत्साह देखा जा रहा है. मदुरै के मीनाक्षी अम्मन मंदिर में भगवान गणेश की पुजारियों ने पूजा करके मंगलकामना की।

पुडुचेरी में भक्तों में दिखा उत्साह 

पुडुचेरी में गणेश चतुर्थी के अवसर पर अरूलमिगू मानाकुला विनयागर मंदिर में भगवान विघ्नहर्ता की श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा की.

उपराष्ट्रपति ने की भगवान गणेश की पूजा

गणेश चतुर्थी के मौके पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भगवान गणपति की पूजा की. इस मौके पर उनकी पत्नी उषा नायडू भी मौजूद रहीं.

जानें पूजा विधि

स्नान करने के बाद ध्यान करके गणपति के व्रत का संकल्प लें, इसके बाद दोपहर के समय गणपति की मूर्ति या फिर उनका चित्र लाल कपड़े के ऊपर रखें. फिर गंगाजल छिड़कने के बाद भगवान गणेश का आह्वान करें. भगवान गणेश को पुष्प, सिंदूर, जनेऊ और दूर्वा (घास) चढ़ाए. इसके बाद गणपति को मोदक लड्डू चढ़ाएं, मंत्रोच्चार से उनका पूजन करें. गणेश जी की कथा पढ़ें या सुनें, गणेश चालीसा का पाठ करें और अंत में आरती करें.

मंदिर के बाहर भक्तों ने की पूजा

असम के गुवाहाटी में भक्तों ने गणेश मंदिर के बाहर गणेश चतुर्थी के मौके पर पूजा की. बता दें कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए असम में 31 अगस्त तक सप्ताह के अंत में लॉकडाउन लागू करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola