आज मना रहे हैं ईस्टर संडे, ईसाई धर्म में इस दिन का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्त्व
Published by : Shaurya Punj Updated At : 20 Apr 2025 4:40 AM
Easter Sunday 2025
Easter Sunday 2025: इस वर्ष ईस्टर का पर्व 20 अप्रैल 2025, रविवार को मनाया जाएगा. इसके पूर्व 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे और 19 अप्रैल को होली सैटरडे का आयोजन होगा. आइए, आज हम आपको ईस्टर संडे से संबंधित मान्यताओं और इसके ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं.
Easter 2025: इस वर्ष ईस्टर का त्योहार 20 अप्रैल 2025, रविवार के दिन मनाया जाएगा. ईस्टर का यह पर्व ईसाई समुदाय द्वारा बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है, क्योंकि इस दिन प्रभु यीशु के पुनर्जन्म की मान्यता है. वास्तव में, ईस्टर संडे का इतिहास ईसाई धर्म की नींव से गहराई से जुड़ा हुआ है. यह त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसे ईसाई धर्म के सबसे प्राचीन और पवित्र त्योहारों में से एक माना जाता है. आइए, आज हम आपको ईस्टर संडे से संबंधित मान्यताओं और इसके ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं.
गुड फ्राइडे के तीसरे दिन, यानी गुड फ्राइडे के बाद वाले रविवार को, इसे ईस्टर संडे के रूप में मनाया जाता है. यह दिन उनके लिए आनंद का प्रतीक है क्योंकि इस दिन यीशू पुनर्जीवित हुए थे. ईस्टर संडे के अवसर पर लोग एक-दूसरे को उपहार देते हैं, जिसमें अंडे भी शामिल होते हैं. लेकिन अंडों का ईस्टर संडे से क्या संबंध है? आइए इस बारे में जानते हैं.
ईस्टर संडे पर यहां से अपनों को दें शुभकामनाएं
ईसाई समुदाय का मानना है कि अंडे नए जीवन का प्रतीक होते हैं और ईस्टर संडे के दिन जीसस के पुनर्जीवित होने का भी संकेत देते हैं. इसलिए इस दिन अंडों का विशेष महत्व है. ईस्टर के अवसर पर अंडों को विशेष रूप से सजाया जाता है, उन पर विभिन्न प्रकार की कलाकृतियाँ बनाई जाती हैं और एक-दूसरे को उपहार के रूप में अंडे दिए जाते हैं.
ईस्टर के दिन करें ये काम
- ईस्टर की सुबह चर्च में विशेष प्रार्थना में भाग लें.
- बच्चों के लिए रंगीन अंडों को छिपाया जाता है, जिन्हें वे खोजते हैं.
- अपने घर को फूलों, बनी (खरगोश) और रंगीन अंडों से सजाएं.
- इस अवसर पर परिवार के लिए स्वादिष्ट व्यंजन जैसे भुना हुआ चिकन या मेमना, ईस्टर केक, चॉकलेट अंडे या हॉट क्रॉस बन्स तैयार करें.
- बच्चों को चॉकलेट अंडे, टॉफियां या खिलौने उपहार में दें और उन्हें यीशु मसीह की कहानियां सुनाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










