Dhanteras 2025: क्या आप भी धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने वाले हैं? पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना हो सकता है नुकसान
Published by : Neha Kumari Updated At : 14 Oct 2025 10:59 AM
AI Image
Dhanteras 2025: धनतेरस दिवाली का पहला दिन होता है. इस दिन माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर, भगवान धनवंतरि और भगवान यमराज की पूजा की जाती है. इस दिन झाड़ू खरीदने को विशेष महत्व दिया जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदते समय क्या करना चाहिए और क्या नहीं.
Dhanteras 2025: धनतेरस के पावन दिन पर सोना-चांदी, बर्तन, झाड़ू और घर सजाने के लिए वस्तुएं खरीदने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. कई लोग इस दिन कुछ खरीदें या न खरीदें, लेकिन झाड़ू अवश्य खरीदते हैं. झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. इसलिए धनतेरस के दिन इसे खरीदना बहुत ही शुभ माना गया है. हालांकि इस दिन झाड़ू खरीदते समय कुछ विशेष सावधानियां बरतना और नियमों का पालन करना बेहद ज़रूरी है. आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदते समय क्या करें?
धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदते समय ध्यान रखें कि आप खजूर के पत्तों, तार के पत्तों, घास या तिनकों से बनी झाड़ू ही खरीदें. झाड़ू को हमेशा सुबह के समय खरीदना चाहिए. ऐसा करना शुभ माना गया है.
धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने के बाद क्या करें?
झाड़ू को घर की दक्षिण दिशा में रखें. माना जाता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर रहती है. झाड़ू को घर की रसोई या स्टोर रूम में रखना भी शुभ माना गया है. कहते हैं, ऐसा करने से बुरी नज़र नहीं लगती.
धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदते समय क्या न करें?
इस दिन प्लास्टिक या अन्य कृत्रिम चीज़ों से बनी झाड़ू नहीं खरीदनी चाहिए. झाड़ू को सूर्यास्त के बाद नहीं खरीदना चाहिए.
धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने के बाद क्या न करें?
झाड़ू को कभी भी घर की पूर्व दिशा में न रखें. ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है. झाड़ू पर पैर न रखें. यदि गलती से पैर लग जाए, तो तुरंत क्षमा मांगें, क्योंकि झाड़ू को माता लक्ष्मी का रूप माना गया है. झाड़ू को मुख्य द्वार या पूजा स्थान के पास नहीं रखना चाहिए, यह अशुभ माना जाता है.
यह भी पढ़ें: Dhanteras 2025 Shubh Muhurat: इस साल धनतेरस पर 1 घंटे का शुभ मुहूर्त, जानें पूजा का शुभ समय
ये भी पढ़े Kuber Ji Ki Aarti
ये भी पढ़े Dhanteras Ki Katha
ये भी पढ़े: Dhanteras Puja Vidhi
ये भी पढ़े: Ganesh Ji Ki Aarti
ये भी पढ़े: Maata Laxmi Mantra
ये भी पढ़े: Laxmi Ji Ki Aarti
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










