Dhanteras 2023: धनतेरस से पहले पुष्प नक्षत्र में बन रहा दुर्लभ संयोग, इन चीजों को खरीदना होगा शुभ
Published by : Shaurya Punj Updated At : 03 Nov 2023 11:06 AM
Dhanteras 2023: कार्तिक मास में दीपावली से पहले पुष्य नक्षत्र का उत्तम संयोग बन रहा है. यह नक्षत्र चार नवंबर शनिवार की सुबह 10:03 बजे से शुरू होगा तथा रविवार पांच नवंबर की दोपहर 12:10 बजे तक रहेगा.
Dhanteras 2023: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि में पांच नवंबर यानी रविवार को अहोई व्रत पुष्य नक्षत्र एवं शुभ योग में मनायी जायेगी. इस दिन रविवार दिन व पुष्य नक्षत्र होने से अतिशुभकारी सर्वार्थ सिद्धि योग का भी संयोग बन रहा है. करवा चौथ के चार दिन अहोई अष्टमी का व्रत मनाया जाता है. महिलाएं अपने संतान की लम्बी आयु व उनके जीवन से बाधाओं को दूर करने के लिए यह व्रत रखती हैं. इस दिन संध्या काल में कलश-गणेश एवं अहोई माता की विधिवत पूजा करके चन्द्रमा को करवे से अर्घ्य देकर व्रत का समापन करेंगी.
शनि पुष्य योग से अनिष्ट ग्रह से शांति
कार्तिक मास में दीपावली से पहले पुष्य नक्षत्र का उत्तम संयोग बन रहा है. यह नक्षत्र चार नवंबर शनिवार की सुबह 10:03 बजे से शुरू होगा तथा रविवार पांच नवंबर की दोपहर 12:10 बजे तक रहेगा. इस नक्षत्र का प्रतिनिधत्व न्याय के देवता शनिदेव करते है. इस दोनों दिन पुष्य नक्षत्र के साथ अन्य कई शुभ योग भी बन रहे है. शनिवार को त्रिपुष्कर योग, रवियोग, जयद् योग एवं साध्य योग का संयोग बन रहा है.
रवि-पुष्य दिलायेगा भौतिक सुख
कार्तिक कृष्ण अष्टमी को रविवार दिन एवं पुष्य नक्षत्र होने से सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है. ऐसे शुभ संयोग में सोना-चांदी, आभूषण, भूमि-भवन, पूंजी निवेश, व्यापर आरंभ, कीमती धातुओं की खरीदारी, तांबे की वस्तु , वाहन, कपड़ा, बर्तन आदि की खरीदारी करना शुभ रहेगा. ज्योतिष शास्त्र में पुष्य नक्षत्र को शुभ व कल्याणकारी के साथ पोषण, ऊर्जा, शक्ति प्रदायक नक्षत्र माना गया है. सर्वार्थ सिद्धि योग का सुयोग रविवार की सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12 :10 बजे तक रहेगा है.
Also Read: Dhanteras 2023: इस साल धनतेरस कब है? जानें सही डेट और मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










