Diwali 2020 Date, Laxmi Puja shubh Muhurat : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुभ मुहूर्त में इस तरह करें दिवाली की पूजा
Deepawali 2020 Date: 14 नवंबर 2020 को कार्तिक मास की अमावस्या के दिन दीपावली देशभर में मनाया जा रहा है. हिन्दू पंचांग के अनुसार दिवाली के दिन शुभ मुहूर्त में ही लक्ष्मी और गणेश की पूजा करने से सर्वसिद्धि की प्राप्ति होती है.
दिवाली की तिथि और शुभ मुहूर्त
दिवाली/लक्ष्मी पूजन की तिथि: 14 नवंबर 2020
अमावस्या तिथि प्रारंभ: 14 नवंबर 2020 को दोपहर 02 बजकर 17 मिनट से
अमावस्या तिथि समाप्त: 15 नवंबर 2020 को सुबह 10 बजकर 36 मिनट तक
लक्ष्मी पूजा मुहुर्त: 14 नवंबर 2020 को शाम 05 बजकर 28 मिनट से शाम 07 बजकर 24 मिनट तक
कुल अवधि: 01 घंटे 56 मिनट
धनतेरस पूजा सामग्री
– लक्ष्मी-गणेश जी के चांदी के सिक्के
– 5 सुपारी
– मां लक्ष्मी को अर्पित करने के लिए 21 कमलगट्टे
– प्रसाद के लिए पीले और सफेद रंग की मिठाई
– 5 पान के पत्ते, कटे-फटे न हो
– लौंग
– कपूर
– रोली और अक्षत
– फूल-माला
– फलों में शरीफा सबसे उत्तम रहता है
– नारियल और मां लक्ष्मी को अर्पित करने के लिए गंगा जल
– कुछ पैसों के सिक्के
– धूप-दीप
– चंदन, हल्दी, शहद इत्यादि.
धनतेरस पर कुबेर को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम
धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर को प्रसन्न करने के लिए पूजन के बाद रात को 21 चावल के दाने लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या पैसे रखने वाली जगह पर रखना चाहिए. कहते हैं कि ऐसा करने से समृद्धि आती है.
इस मुहूर्त में खरीदें सोना
धनतेरस के दिन सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त होता है. इस साल आप धनतेरस के दिन सुबह 06:42 बजे से शाम के 05:59 बजे तक सोना खरीद सकते है. इस बार सोना खरीदने के लिए कुल 11 घंटे 16 मिनट का समय है. इस समय पर सोना खरीदने से पूरे साल घर में शुभ कार्य संपन्न होते हैं. साथ ही घर में सुख-शांति और समृद्धि भी आती है.
यमराज के लिए दीपक
धनतेरस के दिन अकाल मृत्यु से बचने के लिए प्रदोष काल में घर के बाहर यमराज के नाम एक दिया जलाया जाता है, जिसे ‘यम दीप’ या यम का दीपक भी कहते हैं. लोगों में ऐसी मान्यता है कि इससे यमराज प्रसन्न होते हैं और वे उस परिवार के सदस्यों की अकाल मृत्यु से रक्षा करते हैं.
इस दिन दीपक जलाना है खास
धनतेरस के दिन दीपक जलाने का खास तरीका है. यदि आपके घर का मुख्य द्वार पश्चिम दिशा की तरफ है तो आपको तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए. साथ ही इस दीपक में काली किशमिश जरूर डालें.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए