ePaper

Chanakya Niti In Hindi: व्यक्ति को ये तीन काम करने में कभी नहीं करना चाहिए शर्म, जानिए क्या कहते है आचार्य चाणक्य...

Updated at : 06 Jan 2021 3:32 PM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti In Hindi: व्यक्ति को ये तीन काम करने में कभी नहीं करना चाहिए शर्म, जानिए क्या कहते है आचार्य चाणक्य...

Chanakya Niti In Hindi: चाणक्य को राजनीति और कूटनीति के माहिर माने जाते है. इसके साथ ही चाणक्य को अर्थशास्त्री भी माना जाता है. चाणक्य ने हर उस विषय का अध्ययन किया है जो मनुष्य के जीवन को प्रभावित करता है.

विज्ञापन

Chanakya Niti In Hindi: चाणक्य को राजनीति और कूटनीति के माहिर माने जाते है. इसके साथ ही चाणक्य को अर्थशास्त्री भी माना जाता है. चाणक्य ने हर उस विषय का अध्ययन किया है जो मनुष्य के जीवन को प्रभावित करता है. चाणक्य को उनके ज्ञान और न्यायप्रिय आचरण के कारण जाना जाता है. चाणक्य ने अपने अनुभव के आधार पर मनुष्य के जीवन से जुड़ी कुछ बातों का उल्लेख किया है.

चाणक्य ने मानव समाज के कल्याण के लिए कई बातें बताई हैं. इन बातों को अनुसरण करके आप अपने जीवन में सफलता पा सकते हैं. खासकर युवाओं में इनकी नीतियां काफी लोकप्रिय है. आचार्य चाणक्य की नीतियों ने चंद्रगुप्त जैसे एक साधारण से बालक को भारत का सम्राट बना दिया था. चाणक्य के अनुसार कुछ काम ऐसे होते हैं जिसे करते समय इंसान को शर्म नहीं करनी चाहिए. आइए जानते है चाणक्य द्वारा बताई गई कुछ महत्वपूर्ण बातें…

इंसान को कभी भोजन करने में शर्मना नहीं चाहिए, क्योंकि ऐसा करने पर उसे भूखा ही रहना पड़ेगा. चाणक्य के अनुसार आप किसी के घर मेहमान की तरह जाएं और आप खाना खाने में शर्म करेंगे तो निश्चित रूप से आप भूखे रह जायेंगे. इसलिए हमेशा पेटभर के भोजन करें और इसमें किसी भी चीज की शर्म न करें.

चाणक्य के अनुसार चाहे महिला हो या पुरुष उसे धन से संबंधित मामलों में कभी शर्म नहीं करनी चाहिए. अगर आप किसी व्यक्ति को उधार में पैसे दिये हैं और आपको अपना पैसा मांगने में शर्म आ रही है तो निश्चित रूप से धन हानि होगी. क्योंकि लोग आपकी इस आदत का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे.

चाणक्य ने के अनुसार इंसान को ज्ञान प्राप्त करने में भी किसी तरह की शर्म नहीं करनी चाहिए. जैसे कुछ विद्यार्थी ऐसे होते हैं जो अपने गुरु से दोबारा सवाल करने में शर्म करते हैं. जिससे वो अज्ञानी ही रह जाते हैं. जो छात्र अपनी सभी जिज्ञासाओं का उत्तर प्राप्त करता है उसे ज्ञान की कोई कमी नहीं रह जाती.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola