चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की करें आराधना, यहां पढ़ें उनकी पूरी आरती

Updated:
विज्ञापन

मां चंद्रघंटा की पूजा करते हुए भक्त (एआई-निर्मित तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Maa Chandraghanta Aarti: मां दुर्गा के तृतीय स्वरूप माता चंद्रघंटा की पूजा की जाती है. मान्यता है कि जो भक्त विधि-पूर्वक माता की पूजा और आरती करता है, उस पर माता की विशेष कृपा बनी रहती है. साथ ही, जीवन में साहस और आत्मविश्वास की वृद्धि होती है.

विज्ञापन

Maa Chandraghanta Aarti: चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है, जिनके मस्तक पर अर्धचंद्र सुशोभित रहता है. मां का यह स्वरूप साहस, वीरता और निर्भयता का प्रतीक माना जाता है. भक्त इस दिन मां चंद्रघंटा की आराधना कर जीवन में शांति, साहस और समृद्धि की कामना करते हैं. मान्यता है कि मां की कृपा से भय और नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. पूजा के बाद आरती जरूर करनी चाहिए, क्योंकि आरती के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है.

विज्ञापन

मां चंद्रघंटा को लगाएं इन चीजों का भोग

  • मां चंद्रघंटा को दूध या दूध से बनी मिठाई का भोग लगाना विशेष फलदायी माना जाता है.
  • चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन खीर या रबड़ी का भोग लगाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है.
  • मां चंद्रघंटा को सफेद मिठाइयों जैसे पेड़ा या बर्फी अर्पित करने से मां प्रसन्न होती हैं.
  • नारियल और दूध से बने प्रसाद का भोग लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.
  • जरूरतमंदों को दूध या मिठाई का दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है.

मां चंद्रघंटा की आरती

जय मां चंद्रघंटा सुखधाम।
पूर्ण कीजो मेरे सभी काम।।

चंद्र समान तुम शीतल दाती।
चंद्र तेज किरणों में समाती।।

क्रोध को शांत करने वाली।
मीठे बोल सिखाने वाली।।

मन की मालिक, मन भाती हो।
चंद्रघंटा तुम वरदाती हो।।

सुंदर भाव को लाने वाली।
हर संकट में बचाने वाली।।

हर बुधवार जो तुम्हें ध्याए।
श्रद्धा सहित जो विनय सुनाए।।

मूर्ति चंद्र आकार बनाएं।
सन्मुख घी की ज्योत जलाएं।।

शीश झुका कहे मन की बात।
पूर्ण आस करो, जगदात।।

कांचीपुर स्थान तुम्हारा।
कर्नाटक में मान तुम्हारा।।

नाम तेरा रटूं महारानी।
भक्त की रक्षा करो भवानी।।

यह भी पढ़ें: Durga Saptashati के 13 अध्यायों की कथा और महत्व, जानें देवी शक्ति का रहस्य

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola