आज चैत्र नवरात्रि 2025 का पहला दिन, ऐसे करें मां शैलपुत्री की पूजा

Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Mar 2025 8:15 AM

विज्ञापन

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि आज से आरंभ हो रही है, जिसके अंतर्गत घट स्थापना के बाद मां दुर्गा के पहले स्वरूप, मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी. 'शैल' का अर्थ है हिमालय, और पर्वतराज हिमालय में जन्म लेने के कारण माता पार्वती को शैलपुत्री कहा जाता है. पार्वती के रूप में उन्हें भगवान शंकर की पत्नी के रूप में भी पहचाना जाता है.

विज्ञापन

Chaitra Navratri 2025 1st Day Maa Shailputri Puja: चैत्र नवरात्रि का पहला दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना के लिए समर्पित होता है. मां शैलपुत्री को पर्वतराज हिमालय की पुत्री माना जाता है और इन्हें भक्तों के कष्टों को हरने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है. 2025 में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ आज 30 मार्च से हो रहा है. इस दिन मां शैलपुत्री की विधिपूर्वक पूजा करने से जीवन में स्थिरता, सुख और समृद्धि आती है. आइए जानते हैं कि इस दिन मां शैलपुत्री की पूजा कैसे करें.

मां शैलपुत्री पूजा विधि

  • प्रातःकाल स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें.
  • एक चौकी पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाएं और मां शैलपुत्री की मूर्ति या चित्र स्थापित करें.
  • गंगाजल से स्थान को पवित्र करें और मां को आमंत्रित करने का संकल्प लें.

चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए पढ़ें ये आरती

कलश स्थापना

  • एक तांबे या मिट्टी के कलश में जल भरकर उसमें आम के पत्ते और नारियल रखें.
  • कलश पर स्वस्तिक का चिन्ह बनाएं और उसे पूजा स्थल पर रखें.

पूजन सामग्री

लाल पुष्प, चंदन, अक्षत (चावल), धूप, दीपक, दूध, घी, शहद और गंगाजल जैसी पूजन सामग्री तैयार रखें.

Chaitra Navratri 2025 पर मां दुर्गा का करें स्वागत, जानें घटस्थापना का शुभ समय

मां शैलपुत्री की आराधना

  • मां शैलपुत्री को सफेद फूल और गाय के घी से बने प्रसाद का भोग अर्पित करें.
  • दुर्गा सप्तशती या देवी महात्म्य का पाठ करें.
  • मां शैलपुत्री के मंत्र “ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः” का 108 बार जाप करें.
  • दीप जलाकर मां की आरती करें और भोग अर्पित करें.

मां शैलपुत्री की कृपा के लाभ

  • मां शैलपुत्री की पूजा करने से मन को शांति मिलती है.
  • गृहस्थ जीवन में सुख और समृद्धि का आगमन होता है.
  • साधकों के लिए यह दिन विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है, क्योंकि मां की पूजा से मन की चंचलता समाप्त होती है.
  • इस दिन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है.

व्रत और पारणा की विधि

  • उपवासी श्रद्धालु इस दिन केवल फलाहार का सेवन करें और मां को सफेद रंग की वस्तुएं अर्पित करें.
  • अगले दिन पूजा के बाद व्रत का पारण करें और ब्राह्मणों को भोजन कराकर दान दें.
विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola