Chaitra Ashtami 2020 : दुर्गा अष्टमी आज, महागौरी को यह आरती पढ़ करें प्रसन्न

Updated at : 01 Apr 2020 6:37 AM (IST)
विज्ञापन
Chaitra Ashtami 2020 : दुर्गा अष्टमी आज, महागौरी को यह आरती पढ़ करें प्रसन्न

Chaitra Ashtami 2020 : चैत्र नवरात्र की अष्टमी पूजा आज 1 अप्रैल को मनाई जाएगी. इस दिन पर दुर्गा मां के महागौरी स्‍वरूप की पूजा की जाती है.. मां महागौरी भक्तों की हर मनोकामना पूरी करने वाली हैं. आज बिना कन्या पूजन किए बिना नवरात्रि का व्रत अधूरा माना जाता है.माता महागौरी का विधि- विधान से पूजन करेंगे तो माता लाभकारी फल देंगी.मां महागौरी की पूजा के बाद पढ़ें ये आरती...

विज्ञापन

Chaitra Ashtami 2020 : चैत्र नवरात्र की अष्टमी पूजा आज 1 अप्रैल को मनाई जाएगी. इस दिन पर दुर्गा मां के महागौरी स्‍वरूप की पूजा की जाती है.. मां महागौरी भक्तों की हर मनोकामना पूरी करने वाली हैं. आज बिना कन्या पूजन किए बिना नवरात्रि का व्रत अधूरा माना जाता है.माता महागौरी का विधि- विधान से पूजन करेंगे तो माता लाभकारी फल देंगी.मां महागौरी की पूजा के बाद पढ़ें ये आरती…

महागौरी की आरती :

जय महागौरी जगत की माया।

जया उमा भवानी जय महामाया॥

हरिद्वार कनखल के पासा।

महागौरी तेरी वहां निवासा॥

चंद्रकली ओर ममता अंबे।

जय शक्ति जय जय माँ जगंदबे॥

भीमा देवी विमला माता।

कौशिकी देवी जग विख्यता॥

हिमाचल के घर गौरी रूप तेरा।

महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा॥

सती सत हवन कुंड में था जलाया।

उसी धुएं ने रूप काली बनाया॥

बना धर्म सिंह जो सवारी में आया।

तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया॥

तभी माँ ने महागौरी नाम पाया।

शरण आनेवाले का संकट मिटाया॥

शनिवार को तेरी पूजा जो करता।

माँ बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता॥

भक्त बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो।

महागौरी माँ तेरी हरदम ही जय हो॥

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola