Bhai Dooj 2025: 22 या 23 अक्तूबर, कब है भाई दूज, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त
Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Oct 2025 1:47 PM
22 या 23 अक्टूबर, जानें भाई दूज मनाने की सही डेट
Bhai Dooj 2025 Exact Date: भाई दूज 2025 की सही तारीख जानना हर भाई-बहन के लिए महत्वपूर्ण है. इस साल भाई दूज 23 अक्टूबर, गुरुवार को मनाया जाएगा. बहनें भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती हैं. तिलक का शुभ मुहूर्त: 1:13 बजे से 3:28 बजे तक.
Bhai Dooj 2025 Exact Date: दिवाली के तुरंत बाद मनाया जाने वाला भाई दूज (Bhai Dooj) भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और मजबूत रिश्ते का प्रतीक है. जैसे रक्षाबंधन पर बहन राखी बांधकर भाई से सुरक्षा का वचन लेती है, वैसे ही भाई दूज पर बहन अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करती है. बदले में भाई अपनी बहन को उपहार देकर अपना स्नेह और आशीर्वाद व्यक्त करता है. यह पर्व हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है.
भाई दूज 2025 की तिथि और शुभ मुहूर्त
इस वर्ष कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि की शुरुआत 22 अक्टूबर 2025 की रात 8:16 बजे से होगी और यह तिथि 23 अक्टूबर की रात 10:46 बजे तक रहेगी. ज्योतिषीय दृष्टि से 23 अक्टूबर (गुरुवार) को भाई दूज का पर्व मनाना सबसे शुभ माना गया है.
भाई को तिलक लगाने का शुभ समय दोपहर 1:13 बजे से 3:28 बजे तक रहेगा. इस समय किया गया तिलक अत्यंत शुभ और मंगलकारी माना जाता है.
भाई दूज की परंपराएं और पूजन विधि
- भाई दूज का दिन सूर्योदय के साथ स्नान और पूजा की तैयारी से शुरू होता है. बहनें अपने भाइयों के लिए सुंदर पूजा थाली सजाती हैं, जिसमें तिलक, अक्षत (चावल), दीपक, मिठाई और नारियल रखा जाता है.
- तिलक समारोह: बहनें भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र और समृद्धि की कामना करती हैं.
- आरती और आशीर्वाद: इसके बाद भाई की आरती उतारी जाती है और उनके सुख-शांति की प्रार्थना की जाती है.
- मिठाई और उपहार: आरती के बाद भाई-बहन एक-दूसरे को मिठाई खिलाते हैं. भाई बहन को कपड़े, मिठाई, चॉकलेट, ड्राई फ्रूट्स या पर्सनलाइज्ड गिफ्ट देते हैं. कई जगहों पर बहनें भाई को नारियल भी भेंट करती हैं, जो शुभता का प्रतीक है.
भाई दूज का महत्व
भाई दूज केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह भाई-बहन के विश्वास, स्नेह और समर्पण का उत्सव है. यह दिन परिवार में प्रेम, अपनापन और खुशी का प्रतीक बन चुका है. बहनें अपने भाई की लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं, जबकि भाई अपनी बहन की रक्षा और स्नेह का वचन देते हैं.
इसे भी पढ़ें: शनि करने वाले हैं मीन राशि में गोचर, इन राशियों के लिए बड़ा बदलाव लेकर आएगा ये साल
भाई दूज हर साल कब मनाया जाता है?
भाई दूज हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है.
भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त क्या है?
भाई को तिलक लगाने का शुभ समय दोपहर 1:13 बजे से 3:28 बजे तक है.
भाई दूज का मुख्य उद्देश्य क्या है?
भाई दूज का मुख्य उद्देश्य भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और सुरक्षा के रिश्ते को मजबूत करना है.
भाई दूज पर क्या उपहार दिया जाता है?
भाई अपनी बहन को कपड़े, मिठाई, ड्राई फ्रूट्स, चॉकलेट या पर्सनलाइज्ड गिफ्ट देते हैं.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










